Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पिरूल इकट्ठा कर जंगलों को आग से बचाने के साथ-साथ आय भी अर्जित कर रही है भिंगराड़ा की महिलाएं डीएफओ ने की सराहना

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
जंगल को अपना मायका मानते हुए उसे दावाग्नि से बचाती आ रही हैं भिंगराड़ा की महिलाएं। चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में जलते जंगलों के कारण जहां का तापमान 37 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर को छू गया है वही सूखते गाड़- गधेरों एवं बढते तापमान ने लोगों के सामने भविष्य की भयावह तस्वीर भी खड़ी कर दी है कि यही सब कुछ होता रहा तो भावी पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। भले ही मानवीय नासमझी कहें या जानबूझकर की जा रही शरारतों के कारण वनों की हरियाली समाप्त होने के साथ व्यक्ति अपने को इस जघन्य पाप से मुक्त नहीं कर सकता है। लेकिन बनाच्छादित भिंगराड़ा ग्राम पंचायत की महिलाओं की इस बात के लिए सराहना की जानी चाहिए की अभी तक उन्होंने अपनी वन पंचायत को दावाग्नि से बचाया ही नही बल्कि आसपास के पंचायती जंगलों को आग की भेंट चढ़ने से सुरक्षित भी रखा हुआ है। यहां की महिलाएं जंगल को अपना मायका मानते हुए उसकी देखभाल करती आ रही है। ग्राम प्रधान गीता भट्ट का कहना है कि यहां की महिलाओं द्वारा जंगली आग लगने का मुख्य कारक पिरुल को अपनी आय का साधन बनाया हुआ है। महिलाओं द्वारा पांच सौ कुंतल पिरूल का संग्रह कर उसमें से 50 कुंतल मुजफ्फरनगर में ईंट भट्टों के लिए के लिए भेजा गया है। ग्राम प्रधान का कहना है यहां की जागरूक महिलाओं द्वारा लगातार सतर्कता बरतने एवं अपनी भावी पीढ़ी को हरे भरे जंगल सौंपने की इच्छा शक्ति के कारण ही जंगल बचाना संभव हुआ है। यदि इसी प्रकार अन्य स्थानों की महिलाएं आगे आए तो वनों को विनाश से बचाया जा सकता है। वही डीएफओ चंपावत आरसी कांडपाल ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान महिलाओं के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा वन विभाग महिलाओं का पूर्ण सहयोग करेगा

जरूरी खबरें