Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट ब्लॉक सभागार में शुरू हुई जिलास्तरीय टपक सिंचाई प्रणाली पर कार्यशाला.।                            गिरते जल स्तर को देखते हुए विषय विशेषज्ञ ने बताई बूंद बूंद पानी से कृषि व बागवानी को जिंदा रखने की तकनीक।  

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 19, 2024
लोहाघाट ब्लॉक सभागार में शुरू हुई जिलास्तरीय टपक सिंचाई प्रणाली पर कार्यशाला.। गिरते जल स्तर को देखते हुए विषय विशेषज्ञ ने बताई बूंद बूंद पानी से कृषि व बागवानी को जिंदा रखने की तकनीक। लोहाघाट , मौसम चक्र में तेजी से आते जा रहे बदलाव के कारण सिमटते जल श्रोत से कृषि व बागवानी के सम्मुख पैदा हुई गंभीर समस्या व चुनौतियों के बीच किस प्रकार किसान अपने आजीविका के साधनों को जीवंत रूप दे सकें, इसी उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा पीएमकेएसवाई के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में जिले के सभी ब्लाको से आए प्रगतिशील किसानों ने जहां सिंचाई की आधुनिक तकनीक की जानकारी ली। वहीं उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। डी एच ओ टी एन पांडे ने कार्यक्रम का सुभारंभ करते हुए सभी किसान एवं विषय विशेषज्ञों का स्वागत किया कहा , वर्तमान में बढ़ते तापमान ने हम सबकी भविष्य की चिंताओ को बढ़ाते हुए विषम परिस्थितियों के बीच आज किसानों को टपक सिंचाई तकनीक की ऐसी जानकारी दी जा रही है जिसके जरिए हम 70 फीसदी जल का संचय कर उत्पादन में और वृद्धि कर सकते है।उनका कहना था कि किसान का खेत एक ऐसा माध्यम होता है जो उसका पेट पाल कर सम्मान जनक ढंग से उसे जीने का अवसर देता है ।विभाग द्वारा हर स्तर पर किसानों की आय दो गुना करने के लिए किए जा रहे प्रयास के बाद हमे इस बात का संतोष है की इस दिशा में हमरे कदम आगे बढ़ते जा रहे है" के वी के उद्यान वैज्ञानिक डॉ रजनी पंत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि चंपावत जिले को ईश्वर का यह वरदान है की यहां खेत से सोना पैदा करने की अपार संभावनाएं है उन्होंने बेमौसमी सब्जी , फल फूलो के जरिए किसानों को अपने तकदीर बदलने के अनेक टिप्स दिए जिन्हे आत्मशात करके लगातार आगे बढ़ सकते है। उन्होंने टपक सिंचाई को आज के समय में किसानों की ज्वलत आवश्यकता बताते हुए इसका पूर्ण दोहन करने पर बल दिया। कार्यशाला का संचालन करतें हुए एडीओ आशीष रंजन खर्कवाल ने बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों में किसानों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान एवं तकनीक का सहारा लेने पर जोर देते हुए कहा विभाग द्वारा उद्यान एवं बेमौसमी सब्जियों के क्षेत्र मै जो नए प्रयास किए जा रहे है, वह दिन दूर नही जब उससे क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। हमारे द्वारा कार्यक्रम किसान को केंद्रबिंदु बनाकर किया जाता है। एडीओ उद्यान पाटी प्रदीप कुमार पचौरी ने उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए बताने का प्रयास किया की किस प्रकार पानी की कमी के चलते बूंद बूंद सिंचाई कर सब्जी व बागवानी उत्पादन को जिंदा रख सकते है।कृषि विशेषज्ञ आशुतोष कुमार सिंह ने खेती की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नई वैज्ञानिक तकनीक पर जोर दिया । इस अवसर पर एडीओ निधि जोशी व फकीर चंद ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में आये किसानों ने अपनी तमाम शंकाओं का निवारण किया। कार्यशाला के आयोजन में विदुर सिंग राणा, सुनील नाथ, मुकेश सिंह, पूरन सिंह आदि लोगों ने सहयोग किया।    

जरूरी खबरें