Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

सूचना

: लोहाघाट:रुपयो के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला/जांघ में चाकू लगने से युवा घायल

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 8, 2025
रुपयो के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला लोहाघाट में शनिवार शाम 6:00 बजे के लगभग रुपयो के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहाघाट के कोली ढेक पुल के पास चाकू से हमला कर दिया चाकू युवक की बाई जांघ पर लगा है हमले में घायल युवक रोहित सक्सेना निवासी पीलीभीत ने बताया वह लोहाघाट में शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता है उसने अंकित कश्यप पुत्र राजू कश्यप उर्फ चौवा कारीगर से काम के दो हजार रुपए लेने थे रुपए मांगने पर अंकित ने आज शाम को कोली ढेक पुल के पास उसे घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया रोहित ने बताया किसी तरह उसने हमलावर से जान बचाई उसने कहा हमला कर हमलावर वहां से भाग गया इसके बाद वह किसी तरह लोहाघाट अस्पताल पहुंचा लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टर बीना मेलकानी ने घायल रोहित सक्सेना का उपचार किया उन्होंने बताया घायल की बाई जांघ में चाकू का निशान है वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी घायल के उपचार में वार्ड बॉय हिमांशु महरा ने सहयोग किया

जरूरी खबरें