: लोहाघाट:पीएम मोदी को भाया लोहाघाट का लोहा लोह उद्यमी अमित कुमार की थपथपाई पीठ
Thu, Mar 6, 2025
पीएम मोदी को भाया लोहाघाट का लोहा लोह उद्यमी अमित कुमार की थपथपाई पीठ लोहाघाट को मिली पहचान
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्तराखंड दौरे के तहत हर्षिल घाटी पहुंचे जहां पीएम मोदी के द्वारा एक जिला उत्पाद कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के लघु उद्योगों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया प्रधानमंत्री मोदी को लोहाघाट के प्रगति आजीविका महिला समूह के द्वारा स्टाल में लगाए गए लोहे के बर्तन कॉफी पसंद आए पीएम मोदी के द्वारा लोहाघाट के लोह उद्यमी अमित कुमार से लोह उत्पादों की जानकारी ली गई तथा महिला समूह के द्वारा बनाए गए लोह उत्पादों की भरपूर प्रशंसा की गई लोह उद्यमी अमित कुमार ने बताया प्रधानमंत्री मोदी लगभग 2 मिनट उनके स्टाल में रुके उन्होंने बताया प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा लोहाघाट की प्रसिद्ध हस्त निर्मित लोहे की कढ़ाई, इंडक्शन कड़ाई ,फ्राई पैन व कृषि यंत्रों के व अन्य उत्पादों के बारे में उनसे पूछा गया उन्होंने कहा पीएम मोदी को प्रगति आजीविका समूह के लोह उत्पादन काफी पसंद आए वही पीएम द्वारा सराहना किए जाने से लोहाघाट के लोह उद्यमियों के हौसले बुलंद हैं
: लोहाघाट: बीडीओ से वार्ता के बाद विवाद हुआ समाप्त धरने से उठे ठेकेदार
Thu, Mar 6, 2025
वार्ता के बाद ठेकेदार बीडीओ विवाद हुआ समाप्त धरने से उठे ठेकेदार
लोहाघाट विकासखंड कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ठेकेदार खंड विकास कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गए थे धरने के दौरान विकासखंड के खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी के द्वारा ठेकेदारों को वार्ता हेतु बुलाया गया। ठेकेदार भुवन चंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया खंड विकास अधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि निविदाओं में नियमानुसार कार्यवाही कर टेंडर प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा तथा आस्वस्त किया गया है कि वर्क आर्डर के कार्य वर्कआर्डर के माध्यम से एवं टेंडर प्रक्रिया नियम के साथ होंगे। चौबे ने कहा खंड विकास अधिकारी का आश्वासन व सकारात्मक वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। वार्ता में चिराग फर्त्याल ,सचिन जोशी ,अमित सामंत आदि ठेकेदार मौजूद रहे
: लोहाघाट:विधायक अधिकारी पहुंचे गुमदेश सुनी जन समस्याएं
Thu, Mar 6, 2025
विधायक अधिकारी पहुंचे गुमदेश सुनी जन समस्याएं
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी जन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर है गुरुवार को विधायक अधिकारी सीमांत गुमदेश क्षेत्र के कोटला , बमनकुड़ा ,खेसारी क्षेत्र पहुंचे जहां उनके द्वारा जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया ग्रामीणों ने विधायक के सामने पेयजल, बिजली, सड़क व अन्य समस्याओं को रखा जिनमें से कई समस्याओं का विधायक के द्वारा मौके पर समाधान किया गया तथा अन्य समस्याओं के लिए विभागीय अधिकारियों को जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए
इस दौरान गुमदेश क्षेत्र में विधायक का ग्रामीणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया विधायक अधिकारी ने कहा वह प्रमुखता के साथ जन समस्याओं के समाधान में लगे हुए जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चांद बोरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, मोहन गिरी, हरीश नाथ, नारायण राम ,उमेश उप्रेती, राजेंद्र राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे