: लोहाघाट:ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेम पुनेठा
Mon, Feb 3, 2025
ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेम पुनेठा
ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट का चुनाव जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती की देख रेख में संपन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए हेम पुनेठा, सचिव पद के लिए नरेश कनोजिया ,उपाध्यक्ष नवल आर्य कोषाध्यक्ष कुलदीप राय और उप सचिव सुंदर गिरी को चुना गया सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने संगठन हित में कार्य करने की शपथ ली इस दौरान प्रकाश पुनेठा, रवि फर्त्याल, मनोज फर्त्याल सहित कई सदस्य मौजूद रहे
: लोहाघाट:पंचेश्वर सड़क और बेखौफ खनन माफिया धड़ल्ले से चल रहा है पत्थरों का अवैध कारोबार
Mon, Feb 3, 2025
पंचेश्वर सड़क और बेखौफ खनन माफिया धड़ल्ले से चल रहा है पत्थरों का अवैध कारोबार
कुछ लोग आपदा में भी अवसर ढूंढ लेते हैं ऐसा ही मामला सीमांत पंचेश्वर सड़क में देखने को नजर आ रहा है जहां धड़ल्ले से पत्थरों का अवैध कारोबार चल रहा है पिछले वर्ष आई आपदा में पंचेश्वर सड़क जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा पहाड़ियों में कई जगह भूस्खलन हुआ था जिन में बड़ी मात्रा में पत्थर व मलवा सड़क में आ गया था लोक निर्माण विभाग के द्वारा अभी तक किसी भी स्थान से मलवा तक नहीं उठाया गया वहीं खनन माफियाओं के द्वारा पंचेश्वर सड़क से बड़ी मात्रा में पत्थरों को चोरी कर बेचा जा रहा हैऔर कमजोर पहाड़ियों को जेसीबी से खोद कर और कमजोर बनाया जा रहा है बरसात में यह पहाड़ी बड़ी आपदा का कारण बन सकती है पर संबंधित विभाग व अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं स्थानीय लोगों का कहना है सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा अभी तक क्षतिग्रस्त सड़क में कहीं पर भी सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है ग्रामीणों ने कहा बड़ी मात्रा में पत्थर सड़क किनारे व पहाड़ियों में पड़ा है जिनकी धड़ल्ले से चोरी हो रही है अंधेरा होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं ग्रामीणों ने बताया अगर संबंधित विभाग व अधिकारी पत्थर चोरी को रोक पाते तो यह पत्थर सड़क में सुरक्षा दीवार बनाने के काम आता पर खनन माफिया चांदी काट रहे हैंग्रामीणों ने कहा धीरे-धीरे यह पत्थर पूरी तरह गायब हो जाएंगे ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है वही जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी ने बताया सिर्फ एक ठेकेदार को सिर्फ एक जगह खनन की अनुमति दी गई है अगर उस जगह के अलावा किसी अन्य लोगों के द्वारा पत्थर उठाए जा रहे हैं तो वह अवैध है जिस पर कार्यवाही की जाएगी
: चंपावत:धोन के समीप पलटा टिप्पर बाल बाल बचा बड़ा हादसा
Mon, Feb 3, 2025
धोन के समीप पलटा टिप्पर बाल बाल बचा बड़ा हादसा
टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मे वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है वही आज सोमवार सुबह 8:30 बजे के लगभग टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर सीमेंट लेकर जा रहा टिप्पर धोन के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली चोटे आई है गनीमत रही वाहन खाई में नहीं गिरा अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था वही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा वाहन चालक की मदद की गई और पुलिस को सूचना दी गईधौन के समीप टिप्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा होने से बस बाल बाल बचा जानकारी के मुताबिक सोमवार को टिप्पर वाहन संख्या uk05 ca 7778 टनकपुर से सीमेंट भरकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। जो धौन के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक अकेला सवार था। जिसको मामूली चोट आई हुई है।