: बाजपुर:गणपति विसर्जन करने गए चार युवक बहे तीन लापता
Sat, Sep 14, 2024
गणपति विसर्जन करने गए चार युवक बहे तीन लापता
बाजपुर मे कोसी नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने गए चार युवक उफनती कोसी नदी में बह गए। जिसमे एक युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया तीन युवक नदी में बह गए। तीनो युवकों को ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।शनिवार को काशीपुर के गड्ढा कलोनी के श्रदालु भगवान श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन करने सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी में आए थे । इस दौरान चार युवक दक्ष(18) ,नागेश (21), विकास (19) और हिमांशु ( 15) नहाने लगे ओर नहाते - नहाते गहरे पानी में चले गए और नदी के तेज बहाव की चपेट मे आ गए। नदी में बहते युवकों को लोग बचाने के लिए नदी में पहुंचे और हिमांशु को सही सलामत नदी से बाहर निकाला गया लेकिन दक्ष, नागेश और विकास नदी के तेज बहाव में बह गए । तीनो की तलाश की जा रही है। अभी तक तीनो का कोई पता नहीं चल पाया है वही तीनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
: लोहाघाट:पशुशाला में मलबा घुसने से 35 बकरियों की मौत पशुपालक को पहुंचा भारी नुकसान 1962 मौके पर
Sat, Sep 14, 2024
पशुशाला में मलबा घुसने से 35 बकरियों की मौत पशुपालक को पहुंचा भारी नुकसान
लोहाघाट क्षेत्र के ठाटा गांव में हुई मूसलाधार बारिश का पानी व मलबा पशुपालक नंदकिशोर की पशुशाला में दीवार तोड़कर घुस गया मलवे से पशुशाला में बधी 35 बकरियों की दबने से मौत हो गई तथा कई बकरियां घायल हो गई जिस कारण पशुपालक नंदकिशोर को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है शनिवार को नंदकिशोर ने बताया उनके द्वारा दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव में स्वरोजगार अपनाते हुए बकरी पालन का कार्य शुरू किया गया था उनकी पशुशाला में लगभग 100 बकरियां थी शुक्रवार को बारिश का पानी और
मलबा पशुशाला में घुस गया जिससे 35 बकरियो की मौत होगी तथा पशुसाला को भी काफी नुकसान पहुंचा है क्षेत्र के ग्रामीण ने प्रशासन से पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है वहीं शनिवार को 1962 पशु एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घटना में घायल हुई बकरियों का उपचार किया गया टीम में डॉक्टर जेपी यादव ,पंकज कुमार ,बसंत सिंह, पायलट गोविंद बल्लभ तिवारी मौजूद है
: लोहाघाट:मटियानी में आपदा में लापता छात्र का सव बरामद
Sat, Sep 14, 2024
मटियानी में आपदा में लापता छात्र का सव बरामद
शुक्रवार को बादल फटने से लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मटियानी के नकेला तोक में गधेरे से आए भीषण मलवे की चपेट में गांव के मानसिंह, भवान सिंह और दीवान सिंह के मकान आ गए मलवे में गांव के पांच लोग दब गए जिनमें से तीन लोगों को ग्रामीणों के द्वारा तत्काल बचा लिया गया था तथा एक महिला व छात्र मलबे में दब गए थे शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने शांति देवी का सव बरामद कर लिया था लेकिन छात्र जगदीश सिंह पुत्र मदन सिंह लापता हो गया था
शनिवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के निर्देश पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ , फायर,पुलिस, राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम नकेला पहुंची
और दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद छात्र जगदीश के शव को शाम 6:00 बजे के लगभग एसडीआरएफ व फायर के जवानों ने घर के अंदर मलवे की खुदाई कर बरामद कर लिया है वहीं छात्र का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है गांव में एक साथ दो मोते होने से सन्नाटा छाया हुआ है तहसीलदार नेगी ने बताया घटना स्थल पर ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है आपदा मे घायल महिला को अस्पताल भेजा गया
उन्होंने बताया आपदा मे अभी तक तीन मोते हो चुकी है अभियान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एल एम कुंवर, एफएसएसओ चंदन राम,एसओ हेमंत कठेत ,पुष्कर सिंह बोहरा, गंगा सिंह , एसडीआरएफ व लोहाघाट फायर की टीम सहित ग्रामीण मौजूद रहे