: लोहाघाट:बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली का लड़ीधुरा मंदिर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से किया गया स्वागत
Tue, Jun 4, 2024
बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली का लड़ीधुरा मंदिर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से किया गया स्वागत
मंगलबार को बाराकोट के लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में गढ़वाल मंडल के विशौन पर्वत से पहुंची बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली का कुमाऊं के प्रसिद्ध नगाड़ों की नौबत बजाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने कुमाऊँ की प्रसिद्ध ओढ़नी ओढ़ कर गढ़वाल से पहुंची डोली पर पुष्प वर्षा की एवं मंगल गीतों का गायन किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा मंदिर में गढ़वाल से डोली के साथ आए हुए सभी अतिथियों का मंदिर परिसर में स्वागत किया
तदोपरांत डोली लेकर आए डोली यात्रा के संयोजक प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी द्वारा डोली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा डोली यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व मे सुख शांति व कल्याण के लिए है उन्होने कहा इस वर्ष डोली यात्रा को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन ग्राम सभा पम्दा के वायु सेवा से सेवानिवृत्ति मोहन चंद्र शर्मा द्वारा किया गया । इस मौके में उमेश्वर सिंह अधिकारी, नवल किशोर जोशी,जगदीश सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी,शिवराज सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा,
हिमांशु जोशी, धर्मानंद जोशी, नमन जोशी, योगेश जोशी, कौस्तुभ अधिकारी, भावेश जोशी, मंजू अधिकारी, कुसुम जोशी, देवकी देवी, जानकी जोशी, कंचन जोशी, वेनी देवी, तुलसी जोशी, भागीरथी जोशी मौजूद रहे।
: लोहाघाट:एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को वन विभाग ने किया चिन्हित
Tue, Jun 4, 2024
एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को वन विभाग ने किया चिन्हित
आगामी मानसून सत्र को देखते हुए टनकपुर घाट एनएच में वाहनो व लोगों के लिए खतरे का सबब बने पेड़ों का वन विभाग व एनएच की टीम के द्वारा मंगलवार को चिन्हीकरण किया गया लोहाघाट रेंज में वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी के निर्देश पर बन दरोगा नंदा वल्लभ भट्ट ,भास्कर नैनवाल के द्वारा खूना ,लोहाघाट व मरोड़ाखान क्षेत्र में एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को चिन्हित किया गया
ताकि समय से इन पेड़ों का निस्तारण हो सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना व जनहानी न हो सके
: लोहाघाट:रेगड़ू के हितेश आर्मी में बने आफिसर
Tue, Jun 4, 2024
हितेश ने आर्मी में आफिसर कमीशन प्राप्त किया।
लोहाघाट नगर के चांदमारी क्षेत्र के होनहार छात्र हितेश मेहता( अमन) ने आर्मी में एसीसी कमीशन प्राप्त किया है। मूल रूप से चाक रेगड़ू निवासी अमन सामाजिक कार्यकर्ता/देव डांगर खुशाल सिंह मेहता तथा पुष्पा मेहता के पुत्र है। अमन स्वर्गीय कैप्टन चंदन सिंह मेहता व आनंदी देवी के सुपौत्र है। दादाजी से प्रेरित होकर अमन वर्ष 2020 में कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। अमन की इंटरमीडिएट की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट से हुई तथा सिविल इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक लोहाघाट से किया।अमन की सफलता पर उनकी दीदी भाग्यश्री लड़वाल, शैलेंद्र लडवाल, चाक रेगड़ू के वरिष्ठ नागरिक पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता, लोहाघाट के समाजसेवी नवीन मुरारी, चाक गांव के कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, गोविंद सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता सहित समस्त् रैगरु के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर परिवार को बधाई दी।