: चंपावत :नगर निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर डीएम की बैठक
Wed, May 15, 2024
नगर निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर डीएम की बैठक
निकट भविष्य में संपन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव की पूर्व तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) नवनीत पांडे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों के साथ बैठक करते हुए नगर निकाय चुनाव के संबंध में पूर्व से होने वाली विभिन्न तैयारी के बारे में जानकारी ली*।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी चारों नगर निकाय क्षेत्रो चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा में मा0 अध्यक्ष एवं सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया हेतु अभी से रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निग अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित मतदान कार्मिकों की तैनाती हेतु उनके चिन्हीकरण एवं डाटा फीडिंग का कार्य कर लिया जाए। इस हेतु विभागों से कार्मिकों की सूची लेते हुए एनआईसी में यह कार्य प्रारंभ किया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत ही कार्य किए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान में प्रयुक्त होने वाली मतपेटियों की ग्रीसींग आदि का कार्य करते हुए उन्हें तैयार रखें।बैठक में अवगत कराया कि जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्र के 34 वार्डों में कुल 40 बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ में दो मतपेटियां जाएगी। मतगणना तथा स्ट्रांग रूम संबंधित नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत ही होगी। बैठक में अवगत कराया कि नगर निकाय चुनाव हेतु जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है, सूची संबंधित तहसील कार्यालय तथा नगर पालिका कार्यालय में रखी गई है 20 मई तक कोई भी मतदाता अवलोकन कर सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन हेतु टेंट, बैरिकेडिंग, खान-पान व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं के टेंडर की प्रक्रिया भी आयोग से निर्देश प्राप्त होते ही कर लिए जाएंगे।बैठक में इसके अतिरिक्त नागर निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन सामग्री, प्रभारी अधिकारियों के तैनाती आदि के संबंध में चर्चा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीआइओ एन आई सी मोहित शाह, पंचस्थानी चुनावालय के सचिन वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
: लोहाघाट:मांग पूरी न होने पर 17 मई से आंदोलन करेगा लोहाघाट छात्र संघ कुलपति को भेजा ज्ञापन
Wed, May 15, 2024
मांग पूरी न होने पर 17 मई से आंदोलन करेगा छात्र संघ कुलपति को भेजा ज्ञापन
शोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उबाल आ गया है लोहाघाट महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में हो रही लगातार गड़बड़ व अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व में छात्र संघ पदाधिकारीयो व छात्र-छात्राओं ने आक्रोश जताते हुए कुलपति के नाम प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता को ज्ञापन दिया
एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने कहा लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से परीक्षा फीस जमा कर दी गई थी लेकिन विश्वविद्यालय के सिस्टम में दोबारा फीस भरने को दिखाया जा रहा है इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने जिस विषय की परीक्षा दी थी अंक तालिका मे वह विषय में न दिखाकर दूसरा विषय दिखाया जा रहा है तथा विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया है उन्होंने बताया जो छात्र-छात्राएं छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे हैं उनकी प्रथम सेमेस्टर से लेकर पंचम सेमेस्टर की अंक तालिका ठीक नहीं की गई है
पुजारी ने कहा कई बार अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य अधिकारी को सूचित किया गया पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है विश्वविद्यालय की इस कार्यप्रणाली से छात्र-छात्रा का भविष्य अधर में लटक गया है वहीं प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने कहा उन्होंने समस्या के बारे में विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया है वहीं छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा
अगर गुरुवार 16 मई तक छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो छात्र संघ 17 मई से आंदोलन शुरू कर देगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की होगी इस दौरान साहिल अधिकारी, मनीष बिष्ट, नीरज सकटा, भुवन जोशी, पंकज जोशी, रोबिन मेहता, राहुल कुमार, योगेश महर आदि उपस्थित रहे
: बनबसा:साइकिल सहित शारदा नहर में गिरा ग्रामीण डूबने से हुई मौत
Wed, May 15, 2024
साइकिल सहित शारदा नहर में गिरा ग्रामीण डूबने से हुई मौत
बनबसा में शारदा नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है बुधवार को शारदा बैराज चौकी प्रभारी ललित पांडे ने जानकारी देते हुए बताया बुधवार 15 मई को थाना बनबसा में ग्राम प्रधान देवीपुरा दीपक चन्द ने टेलीफोन मे सूचना दी कि एक व्यक्ति धनुषपुल के पास नहर में डूबा हुआ है जो नहर में बहता हुआ जा रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला गया, मौके पर मृतक के परिजन व ग्राम प्रधान मौजूद मिले, चौकी प्रभारी पांडे ने बताया मृतक की पहचान धर्मपाल सिंह पुत्र बाबू पाल सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी मझगांव देवीपुरा बनबसा के रुप में हुयी। उन्होने बताया मौके पर मौजूद लोगो से प्रथम दृष्टिया यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतक धर्मपाल अपनी साईकिल से नहर के किनारे-किनारे चल रहे थे जिनका पैर फिसल गया और वह साईकिल के साथ नहर में गिर गये मौके पर पुलिस ने मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर कर शव को पंचायतनामा पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी टनकपुर भेजा गया।