: देहरादून:युवती की हत्या करने वाले आरोपी का शव चीला नहर से बरामद
Fri, May 10, 2024
युवती की हत्या करने वाले आरोपी का शव चीला नहर से बरामद
देहरादून के छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से मिल गया है। युवती की हत्या के बाद अभियुक्त ने शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही लगातार पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु चलाया जा रहा था सर्च अभियान।बीती छह मई को छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी पुलिया के नीचे मृतका आरती डबराल का शव पुलिस को बरामद हुआ था। घटना की जांच में मृतका के दोस्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया था तथा अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट के दोस्त द्वारा अभियुक्त के घटना को अंजाम देने के बाद दिनांक 05/05/2024 की रात्रि में ऋषिकेश बैराज के पास से शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या किए जाने के बात बताई गई थी, घटना के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार सर्च अभियान चलाते हुए अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही थी।
सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 10 मई 2024 की प्रातः जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को चीला बैराज से अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट का शव बरामद हुआ है। जिसके परिजनों को मौके बुलाकर उसकी शिनाख्त की कार्यवाही करवाई गई। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।युवती की हत्या की दुखद घटना की जांच में अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या करने के उपरांत नहर में कुदकर आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया था, जल पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा आज अभियुक्त के शव को चीला नहर से बरामद किया गया है, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की गई है, घटना में किसी अन्य के सम्मिलित होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुऐ है।:एसएसपी देहरादून
: चंपावत :विद्या मंदिर चम्पावत में हुआ नवगठित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह
Fri, May 10, 2024
- विद्या मंदिर चम्पावत में हुआ नवगठित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह
चम्पावत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जूप में नवगठित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र और भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सांसदों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दायित्व हमें नेतृत्व क्षमता का बोध कराते हैं। कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया।प्रभारी प्रधानाचार्य गणेश बगौली की अध्यक्षता और
भूपेन्द्र भट्ट के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री रमेश मौनी, उपप्रधानमंत्री बबीता बोहरा, सेनापति हिमांशु थ्वाल, उपसेनापति हार्दिक सेठी, छात्रा उपाध्यक्षा नैना रावत, न्यायाधीश पलक जोशी, कन्याभारती की अध्यक्ष प्रियंका टम्टा, सहित तमाम पदाधिकारियों और सांसदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने विद्यालय हित में अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र पीयूष जोशी, शिक्षक कविता पचौली, किरन तड़ागी, अर्जुन नाथ, प्रकाश बिनवाल, त्रिभुवन पांडेय, शंकर नाथ, सुरेश कलखुड़िया, नीमा तड़ागी, ललित सिंह, लोकेश खर्कवाल, रमेश मौनी, हेमलता जोशी, मंदीप जोशी, सुनील खर्कवाल, राकेश बिष्ट सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
: बाबा केदार के खुले कपाट मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद
Fri, May 10, 2024
बाबा केदार के खुले कपाट मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष आज 10 मई को ठीक 7 बजे विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर विशेषरूप से मौजूद रहे उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है। इस दौरान सात हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया था साथ ही कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर आकाश से हैलीकाप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई।तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे।मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने भी भंडारें आयोजित किये।आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास तथा दूर बर्फ होने से सर्द बयारें चलती रही।कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत कल बृहस्पतिवार 9 मई शाम को भगवान केदार नाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विभिन्न पड़ावों गुप्तकाशी, फाटा,गौरीकुंड से होते हुए श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी थी।आज शुक्रवार प्रातः चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था उसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय रावल भीमांशंकर लिंग, मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह पुजारी धर्माचार्य वेदपाठी तथा केदार सभा के पदाधिकारी तथा जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार प्रशासन के अधिकारी पूरब द्वार से मंदिर पहुंच गये उसके पश्चात रावल धर्माचार्य तथा पुजारी गणों ने द्वार पूजा शुरू की भगवान भैरवनाथ तथा भगवान शिव का आव्हान कर ठीक सुबह सात बजे बजे श्रीकेदारनाथ मंदिर के कपट खोल दिये गये। कपाट खुलने के बाद भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप दिया गया।उसके पश्चात श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू किये।