: देहरादून मे भीषण सड़क हादसा तीन लोगों की मौके पर मौत
Sat, May 4, 2024
देहरादून मे भीषण सड़क हादसा तीन लोगों की मौके पर मौत
देहरादून स्तिथ मसूरी रोड झड़ीपानी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस यूनिट पहुंची मौके पर वाहन में थे 6 लोग सवार थे,जिसमे 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है
अन्य 3 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया आज सुबह 6 बजे की है घटना।
: मंगलौर: तेज रफ्तार बस ने उड़ाई पुलिस चौकी मलबे में दबा होमगार्ड
Sat, May 4, 2024
बस ने उड़ाई पुलिस चौकी मलबे में दबा होमगार्ड
उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पर दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस, अचानक नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई । बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस चौकी के परखच्चे उड़ गए । पुलिस चौकी ढह जाने से चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गया । आसपास के लोगो व राहगीरो की मदद से होमगार्ड को मलबे से बाहर निकाला ।
हाईवे पर पलटी बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे ओर पीछे टूटे हुए सीशो के रास्ते से यात्रियो की बाहर निकाला। वहीं बस पलटने के कारण चार यात्री घायल बताए गए है , जिनको स्थानीय अस्पताल में उपचार किया, फिलहाल बस चालक फरार बताया जा रहा है।
: बाराकोट:धू धू कर जले तराग क्षेत्र के जंगल वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान
Fri, May 3, 2024
धू धू कर जले तराग क्षेत्र के जंगल वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में जंगल की आग का कहर जारी है वन विभाग आग पर काबू पाने में नाकाम नजर आ रहा है शुक्रवार को बारकोट ब्लॉक के तराग क्षेत्र के जंगलों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया आग हवा के झोंकों के साथ गांव के नजदीक पहुंच गई वहीं पूर्व सैनिक मयंक ओली ने बताया ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने के काफी प्रयास किए गए पर आग काफी तेज थी
वहीं पूर्व सैनिक मयंक ओली ने बताया उनके द्वारा भी आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की गई लेकिन कामयाब नहीं हो पाए उन्होंने कहा आग जंगल से होते हुए सड़क तक पहुंच गई जिस कारण वाहनों को भी खतरा पैदा हो गया उन्होंने बताया आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है तथा फाइबर केबल तक जल गई है ओली ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है ओली ने कहा वन विभाग के द्वारा
सड़क किनारे से पिरूल तक नहीं हटाया गया है जिस कारण आग को फैलने में मदद मिल रही है मालूम हो इस वर्ष अभी तक आग से जंगलों को भारी नुकसान पहुंच चुका है फिलहाल वन विभाग संसाधनों व बन कर्मियो की कमी के चलतेआग पर काबू पाने में बेबस नजर आ रहा है
हालांकि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को जंगलों को आग से बचाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं