: अल्मोड़ा: जंगल की आग की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Thu, May 2, 2024
अल्मोड़ा के स्यूनराकोट में जंगल की आग की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है ओर दो मजदूर घायल हो गए घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना गुरूवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक स्यूनराकोट के जंगल में आग लगी हुई थीं। शाम तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान कुछ नेपाली मजदूर जंगल में लीसा निकालने का कार्य कर रहे थे। आग मे सभी मजदूरों चारों ओर से घिर गए। आग की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल को रवाना हो गए है। मृतक व घायल मजदूर नेपाली मूल के बताएं जा रहे है। जो जंगल में लिसा निकालने का काम कर रहे थे वहीं घायल मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं मजदूर की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है
: लोहाघाट:मरीज द्वारा अभद्रता करने पर लोहाघाट के ईएनटी सर्जन ने दिया इस्तीफा
Thu, May 2, 2024
मरीज द्वारा अभद्रता करने पर लोहाघाट के ईएनटी सर्जन ने दिया इस्तीफा
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के ईएनटी सर्जन डॉक्टर इशांत चौधरी ने इस्तीफा दे दिया जानकारी के मुताबिक बुधवार को किसी महिला मरीज के द्वारा डॉक्टर इशांत चौधरी से अभद्रता करी गई थी जिससे आहत होकर डॉक्टर चौधरी ने अपना इस्तीफा सीएमओ चंपावत डॉक्टर केके अग्रवाल को सौंप दिया है सीएमओ ने बताया लोहाघाट के ईएनटी सर्जन डॉक्टर इशांत ने उन्हें गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है जिसे उनके द्वारा डीजी कार्यालय को भेज दिया है सीएमओ ने कहा उनके द्वारा डॉक्टर चौधरी को समझाने की बहुत कोशिश करी गई लेकिन वह नहीं माने मालूम हो इससे पहले भी उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरो के साथ अभद्रता हो चुकी है जिस कारण कई डॉक्टर पहले भी इस्तीफा देकर जा चुके हैं अस्पताल में ईएनटी सर्जन होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिल रही थी लेकिन अब डॉक्टर ईशांत के जाने से लोहाघाट अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था फिर से चरमरा गई है वह इस घटना को लेकर उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टरो में काफी रोस है
: लोहाघाट:बर्दाखान में युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान बनाने की करी मांग
Thu, May 2, 2024
बर्दाखान में युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान बनाने की करी मांग
बारकोट ब्लॉक के बरदाखान के युवा लंबे समय से खेल मैदान की कमी से जूझ रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से लंबे समय से खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता छोटू जोशी व युवाओं ने कहा उनकी समस्याएं न तो कोई देख रहा है और न कोई सुन नही रहा है उनके खेलने व दौड़ने के लिए फील्ड तक नहीं हैं उन्होंने कहा क्षेत्र के युवा फौज में भर्ती होने की तैयारी करते हैं और उन्हे दौड़ने के लिऐ
लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम जाना पड़ता हैं या सड़कों मे दौड़ना पड़ता हैं जिसमे उन्हे गाड़ियों का खतरा बना रहता हैं तथा तैयारी भी ठीक से नहीं हो पाती है। छोटू जोशी ने कहा बरदाखान में युवा छोटे से पथरीले खेत में खेलते है और तैयारी करते हैं जिसमें गिरने से कई युवा चोटिल हो चुके हैं छोटू जोशी व युवाओं ने सरकार व प्रशासन से बर्दाखान में युवाओं के लिए जल्द फील्ड निर्माण की मांग करी है ताकि युवाओं को दौड़ने के लिए लोहाघाट न जाना पड़े और उनकी तैयारी भी अच्छी से हो सके उन्होने कहा यहां खेलने के लिऐ बड़ी दूर दूर से नवयुवक आते हैं
पर फिल्ड न होने से उन्हें मायूसी हाथ लगती है जिस कारण युवाओं में गहरी नाराजगी है। युवाओं ने कहा सरकार एक तरफ युवाओं से खेलों में अपना कैरियर बनाने की बात करती है दूसरी ओर उन्हें फील्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं देती है फील्ड बनाने की मांग करने में छोटू जोशी , देवेश, हिमांशु, सुभाष,नवल,पंकज, धीरज, राहुल, पवन, ललित, दीपक, रोहित, गौरव प्रदीप, सुमित, गोपी , रितिक ,विपिन, कमल आदि युवा शामिल रहे