: लोहाघाट:महाशिवरात्रि पर शिवालय में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब
Fri, Mar 8, 2024
महाशिवरात्रि पर शिवालय में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब
शुक्रवार महाशिवरात्रि के पर्व पर लोहाघाट के प्रसिद्ध रिशेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की सवेरे 5:00 बजे से ही भारी भीड़ उमड़ी शिव भक्त भोले के दर्शनों के लिए घंटो लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे भक्तों के द्वारा महादेव का दूध व जल से अभिषेक किया गया तथा ब्राह्मणों से क्षेत्र वअपने घर की सुख शांति के लिए पाठ पढ़वाया गया
वहीं मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में मौजूद रहा इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा किसी भी प्रकार की अपनी घटना को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है वही रिश्वेश्वर मंदिर के बाबा स्वामी मोहनानंद तीर्थ के द्वारा खीर व फल का भंडारा मंदिर में लगाया गया
लोग पूरी श्रद्धा से महादेव को प्रसन्न करने में जुटे रहे वहीं दोपहर से नगर में विशाल मेले और रामलीला कमेटी के द्वारा शिव बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा
: टनकपुर:भाजपा युवा मोर्चा ने युवा चौपाल का किया आयोजन
Fri, Mar 8, 2024
भाजपा युवा मोर्चा ने युवा चौपाल का किया आयोजन
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम बीटेक कालेज में युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 10 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। युवा वर्ग आज हर क्षेत्र में नाम रोशन करने को आतुर है। प्रत्येक मंडल व शक्ति केन्द्र स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
चौपाल कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एडवोकेट पांडेय ने युवा चौपाल कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभ दे रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ संकल्प से सिद्धी को लेकर केन्द्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार कार्य कर रही है। कहा कि भारत युवा राष्ट्र है, भारत में अन्य देशों की तुलना में बड़ी संख्या में युवा हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मोदी का लगातार तीसरी बार पीएम बनना तय है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुमुद जोशी, सहायक प्राध्यापक अभिषेक पाठक, ललित मोहन जोशी सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
: चंपावत:अल्मोड़ा लोक सभा सीट से अजय टम्टा को टिकट मिलने पर मंत्री रेखा आर्य ने दिया बयान
Thu, Mar 7, 2024
अल्मोड़ा लोक सभा सीट से अजय टम्टा को टिकट मिलने पर मंत्री रेखा आर्य ने दिया बयान
अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का नाम भी काफी सुर्खीयो में था अंत में पार्टी हाई कमान ने एक बार फिर से सांसद अजय टम्टा को अल्मोड़ा लोकसभा का टिकट थमा दिया वहीं गुरुवार को चंपावत पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने
सांसद अजय टम्टा को टिकट दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा उत्तराखंड व अल्मोड़ा लोकसभा के हित में जो निर्णय होना चाहिए उस पर पार्टी ने विचार किया है और जो निर्णय लिया है उसका वे स्वागत करती है पार्टी ने जब जब उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका उन्होंने ईमानदारी से निर्वहन किया है पार्टी मुझे आज जिस भूमिका के रूप में देखना चाहती है वह उसका निर्वहन करेंगी