: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट में अभिभावक शिक्षक संघ का हुआ गठन मीना ढेक बनी अध्यक्ष
Thu, Mar 7, 2024
पीजी कॉलेज लोहाघाट में अभिभावक शिक्षक संघ का हुआ गठन मीना ढेक बनी अध्यक्ष
प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में पीजी कॉलेज लोहाघाट के अभिभावकों एवं प्राध्यापकगणों की उपस्थिति में शिक्षक अभिभावक संघ के गठन के लिए एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें सत्र 2023-24 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नाकित पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया
अध्यक्ष - श्रीमती मीना ढेकउपाध्यक्ष - श्री राजेश चंद्र चौबेउपाध्यक्ष - श्रीमती गंगा जोशीकोषाध्यक्ष - श्री मुरलीधर भट्टसंयुक्त सचिव - श्री सोनम बोहरासचिव - श्री नारायण दत्तप्रमुख कोषाध्यक्ष - श्रीमती चंद्रा जोशीसलाहकार समिति - श्री रमेश चंद्र भट्ट
गठन प्रक्रिया में डॉ लता कैड़ा, डॉ रवि सनवाल, डॉ रूचिर जोशी,श्री भगत राम लोहिया, छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक,श्री रमेश चंद्र जोशी, नवीन राय व छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन पी टी ए समन्वयक डॉ सुमन पान्डेय् ने किया। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने छात्रों व कॉलेज के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया
: देहरादून:भाजपा विधायक महेश जीना सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज,
Thu, Mar 7, 2024
विधायक महेश जीना सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, विधायक महेश जीना सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
सल्ट विधानसभा से बीजेपी विधायक महेश जीना के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। नगर निगम देहरादून वाहन चालक संघ के सचिव की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। बीजेपी विधायक पर नगर आयुक्त के साथ अभद्रता का आरोप लगा था। वहीं कोतवाली देहरादून में दर्ज हुए इस मामले में पुलिस द्वारा BJP विधायक महेश जीना और चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने धारा 147, 186, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया है।शिकायतकर्ता यशपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीजेपी विधायक महेश सिंह जीना 5 मार्च को दोपहर 3:30 बजे अपने 4 व्यक्तियों के साथ नगर निगम में पहुंचकर वरिष्ठ लिपिक पवन थापा (विश्लाग कर्मचारी) तथा कंलटैन्ट अंकुश सोनी के साथ गाली-गलोच, जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से आकोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी संघों द्वारा हड़ताल कर दी गई,
जिस कारण शहरी संपूर्ण सफाई व्यवस्था ठप हो गई। इस मामले में सल्ट विधायक महेश सिंह जीना और उनके साथ आए अन्य 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते तत्काल गिरफ्तार किए जाए बीजेपी विधायक द्वारा नगर आयुक्त के साथ की गई अभद्रता को लेकर IAS एसोसिएशन ने भी निंदा की। IAS एसोसिएशन ने कहा कि बीजेपी विधायक महेश जीना द्वारा नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों/अधिकारियों तथा नगर आयुक्त के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया गया है। नगर निगम कार्यालय द्वारा टेंडर के संबंध में विधिक प्रकिया के संबंध में बीजेपी विधायक द्वारा टेंडर को अपने परिजन के पक्ष में प्रभावित करने हेतु अनुचित दबाव डाला गया।
सरकारी कार्य में अनुचित हस्तक्षेप किया गया तथा कार्यालय के कार्य-वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव डाला गया। आईएएस एसोसिएशन इस कृत्य की घोर निंदा करता है।दरअसल भाजपा विधायक के एक परिचित ने नगर निगम की ओर से लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाला था। लेकिन विधायक के परिचित की कंपनी का टेंडर निरस्त हो गया। जहां भाजपा विधायक 5 मार्च को दोपहर बाद अपने समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचे, यहां उन्होंने टेंडर निरस्त होने की जानकारी नगर निगम के कर्मचारियों से लेनी चाही, पहले विधायक सहायक आयुक्त एसपी जोशी के कक्ष में गए लेकिन सहायक आयुक्त मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद हेड क्लर्क पवन थापा को टेंडर के बारे में पूछा, उन्होंने थापा को जिनके नाम पर टेंडर खुला है उसकी फाइल दिखाने को कहा, पवन थापा के मना करने पर विधायक भड़क गए और वहीं पर गोली गलौज और बदतमीजी शुरु कर दी।उसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय में पहुंच गए, जहां उन्होंने फिर से टेंडर निरस्त होने की जानकारी मांगी और जिनके नाम पर टेंडर हुआ है उसकी फाइल दिखाने को कहा। जिस बात को लेकर नगर आयुक्त और विधायक के बीच बहस शुरू हो गई। शोर होने पर नगर निगम में कर्मचारी भी वहां पहुंच गए।
वही भाजपा विधायक महेश जीना का कहना है कि उन्होंने कोई बदसलूकी नहीं की है। उन पर झूठे आरोप लगाकर मामले को तूल दिया जा रहा है, विधायक का कहना है कि वह सिर्फ टेंडर के बारे में जानकारी लेने गए थे लेकिन अधिकारी नियम कायदों को दरकिनार कर अपने करीबी लोगों को टेंडर दे रहे हैं। जीना ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैं अपने बेटे के लिए टेंडर लेने गया था, जबकि इसमें किसी तरह की कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यह सिद्ध होता है कि वह टेंडर अपने बेटे के लिए लेने गए थे तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे, नहीं तो निगम कमिश्नर को अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
: लोहाघाट:रामलीला कमेटी लोहाघाट ने नवआगंतुक थानाध्यक्ष का किया स्वागत
Wed, Mar 6, 2024
रामलीला कमेटी लोहाघाट ने नवआगंतुक थानाध्यक्ष का किया स्वागत
लोहाघाट की श्री राम सेवा संस्कृतिक रामलीला कमेटी ने लोहाघाट के नवआगंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार का स्वागत किया रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के नेतृत्व में रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयो ने लोहाघाट थाने में थानाध्यक्ष अशोक कुमार से मुलाकात करी और उनका स्वागत किया कमेटी के द्वारा थानाध्यक्ष अशोक कुमार व एसएसआई चेतन कुमार को कुमाऊनी होली की पुस्तक सप्रेम भेंट करी तथा 8 मार्च को शिवरात्रि के अवसर पर कमेटी के द्वारा नगर में निकले जाने वाली शिव बारात में सुरक्षा के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध
थानाध्यक्ष से किया वहीं थानाध्यक्ष द्वारा रामलीला कमेटी को धन्यवाद देते हुए 8 मार्च को शिवरात्रि पर्व पर शिव बारात में पर्याप्त पुलिस बल देने का आश्वासन दिया इस मौके पर कमेटी सचिव मुकेश शाह , कोषाध्यक्ष प्रकाश राय, सतीश मुरारी,राजू गरकोटी, विक्की ओली, मनीष जुकरिया आदि मौजूद रहे,