Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

चंपावत:आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: देहरादून:भाजपा विधायक महेश जीना सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज,   

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 7, 2024
विधायक महेश जीना सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, विधायक महेश जीना सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज सल्ट विधानसभा से बीजेपी विधायक महेश जीना के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। नगर निगम देहरादून वाहन चालक संघ के सचिव की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। बीजेपी विधायक पर नगर आयुक्त के साथ अभद्रता का आरोप लगा था। वहीं कोतवाली देहरादून में दर्ज हुए इस मामले में पुलिस द्वारा BJP विधायक महेश जीना और चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने धारा 147, 186, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया है।शिकायतकर्ता यशपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीजेपी विधायक महेश सिंह जीना 5 मार्च को दोपहर 3:30 बजे अपने 4 व्यक्तियों के साथ नगर निगम में पहुंचकर वरिष्ठ लिपिक पवन थापा (विश्लाग कर्मचारी) तथा कंलटैन्ट अंकुश सोनी के साथ गाली-गलोच, जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से आकोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी संघों द्वारा हड़ताल कर दी गई, जिस कारण शहरी संपूर्ण सफाई व्यवस्था ठप हो गई। इस मामले में सल्ट विधायक महेश सिंह जीना और उनके साथ आए अन्य 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते तत्काल गिरफ्तार किए जाए बीजेपी विधायक द्वारा नगर आयुक्त के साथ की गई अभद्रता को लेकर IAS एसोसिएशन ने भी निंदा की। IAS एसोसिएशन ने कहा कि बीजेपी विधायक महेश जीना द्वारा नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों/अधिकारियों तथा नगर आयुक्त के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया गया है। नगर निगम कार्यालय द्वारा टेंडर के संबंध में विधिक प्रकिया के संबंध में बीजेपी विधायक द्वारा टेंडर को अपने परिजन के पक्ष में प्रभावित करने हेतु अनुचित दबाव डाला गया। सरकारी कार्य में अनुचित हस्तक्षेप किया गया तथा कार्यालय के कार्य-वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव डाला गया। आईएएस एसोसिएशन इस कृत्य की घोर निंदा करता है।दरअसल भाजपा विधायक के एक परिचित ने नगर निगम की ओर से लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाला था। लेकिन विधायक के परिचित की कंपनी का टेंडर निरस्त हो गया। जहां भाजपा विधायक 5 मार्च को दोपहर बाद अपने समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचे, यहां उन्होंने टेंडर निरस्त होने की जानकारी नगर निगम के कर्मचारियों से लेनी चाही, पहले विधायक सहायक आयुक्त एसपी जोशी के कक्ष में गए लेकिन सहायक आयुक्त मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद हेड क्लर्क पवन थापा को टेंडर के बारे में पूछा, उन्होंने थापा को जिनके नाम पर टेंडर खुला है उसकी फाइल दिखाने को कहा, पवन थापा के मना करने पर विधायक भड़क गए और वहीं पर गोली गलौज और बदतमीजी शुरु कर दी।उसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय में पहुंच गए, जहां उन्होंने फिर से टेंडर निरस्त होने की जानकारी मांगी और जिनके नाम पर टेंडर हुआ है उसकी फाइल दिखाने को कहा। जिस बात को लेकर नगर आयुक्त और विधायक के बीच बहस शुरू हो गई। शोर होने पर नगर निगम में कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। वही भाजपा विधायक महेश जीना का कहना है कि उन्होंने कोई बदसलूकी नहीं की है। उन पर झूठे आरोप लगाकर मामले को तूल दिया जा रहा है, विधायक का कहना है कि वह सिर्फ टेंडर के बारे में जानकारी लेने गए थे लेकिन अधिकारी नियम कायदों को दरकिनार कर अपने करीबी लोगों को टेंडर दे रहे हैं। जीना ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैं अपने बेटे के लिए टेंडर लेने गया था, जबकि इसमें किसी तरह की कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यह सिद्ध होता है कि वह टेंडर अपने बेटे के लिए लेने गए थे तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे, नहीं तो निगम कमिश्नर को अपने पद से इस्तीफा देना होगा।

जरूरी खबरें