: चंपावत: मुख्यमंत्री ने टनकपुर में किया अंतरराज्य(आईएसबीटी )बस टर्मिनल का शिलान्यास
Sun, Nov 26, 2023
मुख्यमंत्री ने टनकपुर में किया अंतरराज्य बस टर्मिनल का शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत जनपद के तराई क्षेत्र टनकपुर पहुचे। जहां मुख्यमंत्री ने टनकपुर में बना रहे नए रोडवेज बस टर्मिनल आईएसबीटी, डिपो वर्कशॉप, रीजनल वर्कशॉप एवं टायर वर्कशॉप के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा एवं पेयजल एवं परिवहन विभाग के सचिव अरविंद सिंह हयांकी, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आनंद श्रीवास्तव आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञात होगी टनकपुर में कुल 5590.70 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस बस टर्मिनल एवं अन्य परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ सीमावर्ती पर्वतीय नगरों एवं जिलों के लिए संचालित की जा रही रोडवेज बस सेवा में भी काफी सुधार आएगा।
स्थानीय लोगों द्वारा टनकपुर में आधुनिक बस अड्डा बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता से आईएसबीटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लेस नया बस अड्डा बनाए जाने का वादा किया था। जिसको पूरा करने के प्रथम चरण के रूप में आज मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में नए बनाई जा रहे आएसबीटी बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अपार जन समूह के साथ प्रधानमंत्री मोदी के सुप्रसिद्ध रेडियो प्रसारण कार्यक्रम मन की बात को सुना।
वही इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर में लगभग 56 करोड रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल से टनकपुर क्षेत्र में हर वर्ष आने वाले माता पूर्णागिरि के लगभग 50 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों एवं अन्य यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस बस टर्मिनल का कार्य 18 माह में आगामी सन 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। आगे चलकर यहां पर शॉपिंग मॉल एवं अन्य व्यापारिक कंपलेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों का अनुसरण करते हुए हम टनकपुर नगर को भी स्वच्छ एवं आदर्श नगर बनाने के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री टनकपुर स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।
: चंपावत :कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
Sun, Nov 26, 2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत मे धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
26 नवंबर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय चंपावत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री संगठन निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में संविधान दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर अपने-अपने विचार रखें।साथ ही साथ इस मौके पर विद्वान अधिवक्ता निर्मल तड़ागी एंव शिक्षक प्रयाग दत्त गहतोड़ी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तथा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर उस के उद्देश्यो को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व एआईसीसी सदस्य निर्मला गहतोड़ी , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विमला मेहरा , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी , जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा , जिला कोषाध्यक्ष सौरभ शाह , जिला सचिव तरुण वर्मा , जिला उपाध्यक्ष जगदीश जोशी , जिला सचिव प्रकाश बोहरा , कमल भंडारी , प्रयाग दत्त गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
: नैनीताल : कोटाबाग मे 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 5 की मौत
Sat, Nov 25, 2023
नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक बाघनी पुल के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा सौड मोटर मार्ग में बाधनी पुल के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली नम्बर की कार से बिलासपुर के पर्यटक कार से कोटाबाग को जा रहे थे तभी बाधनी पुल से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आज दोपहर जब ग्रामीणों को कार खाई में गिरी देखी तो उन्होंने खाई में उतरकर देखा तो उन्हें खाई में 5 लोगों के शव दिखायी दिए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची एसडीआरफ और स्थानीय पुलिस ने खाई से शवों को बाहर निकालकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य भिजवाया गया है।
वही ग्रामीणों ने आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जमरानी खंड द्वारा सड़क से मलवा नही हटाया गया जिसके चलते हादसा हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल डीएम वंदना सिंह संबंधित विभागों को त्वरितकार्यवाही करने के निर्देश दिए