Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

लोहाघाट से दिल्ली-देहरादून रूट पर किराया निर्धारित करने की उठी मांग, विवाद के बाद परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

पिथौरागढ़:दारमा घाटी में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो पर गिरी चट्टान दो की मौत चार घायल।

चंपावत:यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

लोहाघाट टैक्सी संचालन विवाद मामले में डीएम ने दिए सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: मुख्यमंत्री ने टनकपुर में किया अंतरराज्य(आईएसबीटी )बस टर्मिनल का शिलान्यास

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 26, 2023
मुख्यमंत्री ने टनकपुर में किया अंतरराज्य  बस टर्मिनल का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत जनपद के तराई क्षेत्र टनकपुर पहुचे। जहां मुख्यमंत्री ने टनकपुर में बना रहे नए रोडवेज बस टर्मिनल आईएसबीटी, डिपो वर्कशॉप, रीजनल वर्कशॉप एवं टायर वर्कशॉप के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा एवं पेयजल एवं परिवहन विभाग के सचिव अरविंद सिंह हयांकी, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आनंद श्रीवास्तव आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञात होगी टनकपुर में कुल 5590.70 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस बस टर्मिनल एवं अन्य परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ सीमावर्ती पर्वतीय नगरों एवं जिलों के लिए संचालित की जा रही रोडवेज बस सेवा में भी काफी सुधार आएगा। स्थानीय लोगों द्वारा टनकपुर में आधुनिक बस अड्डा बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता से आईएसबीटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लेस नया बस अड्डा बनाए जाने का वादा किया था। जिसको पूरा करने के प्रथम चरण के रूप में आज मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में नए बनाई जा रहे आएसबीटी बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अपार जन समूह के साथ प्रधानमंत्री मोदी के सुप्रसिद्ध रेडियो प्रसारण कार्यक्रम मन की बात को सुना। वही इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर में लगभग 56 करोड रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल से टनकपुर क्षेत्र में हर वर्ष आने वाले माता पूर्णागिरि के लगभग 50 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों एवं अन्य यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस बस टर्मिनल का कार्य 18 माह में आगामी सन 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। आगे चलकर यहां पर शॉपिंग मॉल एवं अन्य व्यापारिक कंपलेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों का अनुसरण करते हुए हम टनकपुर नगर को भी स्वच्छ एवं आदर्श नगर बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री टनकपुर स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

जरूरी खबरें