Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

लोहाघाट से दिल्ली-देहरादून रूट पर किराया निर्धारित करने की उठी मांग, विवाद के बाद परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

पिथौरागढ़:दारमा घाटी में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो पर गिरी चट्टान दो की मौत चार घायल।

चंपावत:यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

लोहाघाट टैक्सी संचालन विवाद मामले में डीएम ने दिए सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:दारमा घाटी में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो पर गिरी चट्टान दो की मौत चार घायल।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 12, 2026

दारमा घाटी में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो पर गिरी चट्टान चालक समेत दो की मौत चार घायल।

आइटीबीपी व प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला की दारमा घाटी के पंगबे क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह लगभग 12:45 बजे पंगबे के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान दरककर सड़क पर आ गिरी, जिसकी चपेट में एक स्कॉर्पियो वाहन ( *UK05TA-5096) आ गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में वाहन चालक सुरेंद्र गरबियाल (37 वर्ष), पुत्र किशन सिंह, निवासी सितारगंज तथा केशव खंडेलवाल (15 वर्ष), पुत्र अर्जुन खंडेलवाल की मौके पर ही दबकर मृत्यु हो गई।हादसे में आदिश खंडेलवाल (30 वर्ष), निवासी रामगजं मंडी, जिला कोटा (राजस्थान), राघव खंडेलवाल (17 वर्ष), हनी खंडेलवाल (26 वर्ष) तथा राकेश खंडेलवाल (24 वर्ष) घायल हो गए। घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दारमा घाटी मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। सड़क पूर्व में भी तीन दिनों तक बंद रही थी और बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने एवं सुरक्षा कार्य किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी और उसी समय गुजर रहा वाहन इसकी चपेट में आ गया।थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। आइटीबीपी के साथ साथ प्रशासन पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य कियाउल्लेखनीय है कि धारचूला क्षेत्र में मानसून पूर्व बारिश और भूस्खलन का दौर शुरू हो चुका है, जिससे दारमा घाटी, व्यास घाटी और उच्च हिमालयी मार्गों पर यात्रा जोखिमपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।साथ ही बीआरओ की कार्य प्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही है दारमा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा की जगह जगह ब्लास्ट करके चटाट्न छोड रखी है जो बहुत घातक है।प्रशासन संज्ञान ले और बीआरओ पर नियंत्रण कर जल्द कार्य कराया जाए।

जरूरी खबरें