: चंपावत:दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कड़ी मेहनत से ही हासिल हो सकता है मुकाम: डीएम चंपावत
Tue, Sep 12, 2023
डीएम चंपावत में जिला पुस्तकालय चंपावत का किया निरीक्षण
मंगलवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई व परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कड़ी मेहनत से ही मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
डीएम पांडे ने पुस्तकालयाध्यक्ष को निर्देश दिए की पुस्तकालय का समय से संचालन किया जाए और यहां पर मौजूद पुस्तकों को अनुक्रमण तालिका में सूचीबद्ध किया जाए। इसके अतिरिक्त जो छात्र छात्राओ को पुस्तकें घर के लिए भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि यहां पर अध्ययन के लिए आए छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न होने पाए। डीएम पांडे ने कहा कि जो विद्यार्थी रात्रि में भी पुस्तकालय में आकर पढ़ने के इच्छुक हैं उनकी सुविधा हेतु रात्रि में भी एक कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही उन्होंने शौचालय की भी नियमित साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने पुस्तकालय में समय समय पर इंटरेक्शन सेशन चलाये जाने के भी निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए तथा पुस्तकालय में कैरियर कॉउंसलिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी तथा पुस्तकालयाध्यक्ष को पुस्तकालय में आवश्यकीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु किताबें भी उपलब्ध कराए जाने के अलावा अतिरिक्त फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुस्तकालय अध्यक्ष ने अवगत कराया की वर्तमान में पुस्तकालय में लगभग 200 बच्चे प्रतिदिन अध्ययन हेतु आते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में अतिरिक्त नवीन भवन का निर्माण हो रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि पूर्व में माननीय विधायक निधि से पुस्तकालय में फर्नीचर आदि हेतु धनराशि प्राप्त हुई, अब मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत परिसर में अतिरिक्त भवन का निर्माण हेतु ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा 66 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। जिसे शासन को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पुस्तकालय का विस्तार कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह मेहता, पुस्तकालय में पाठन हेतु आये बच्चे व पुस्तकालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
: चंपावत:बाइक अनियंत्रित होने से शिक्षक 50 मीटर गहरी खाई में गिरा
Tue, Sep 12, 2023
चंपावत जिले की लड़ाबोरा सड़क पर पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते मलवा आने से मंगलवार को रा उ प्रा वि लडाबोरा के सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार विद्यालय आते समय लडाबोरा रोड में पड़े मलवे में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और शिक्षक 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे जिससे उनको काफी गम्भीर चोट आई। साथी शिक्षकों द्वारा उनको उपचार के लिए खटीमा ले जाया गया है वही ग्रामीणों के द्वारा संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क से मलवा हटाने की मांग करी गई है
: लोहाघाट:उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त पहुंचे अपने गृह क्षेत्र लोहाघाट
Mon, Sep 11, 2023
सोमवार को उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा सपत्नीक अपने पिथौरागढ़ दौरे के बाद अपने गृह क्षेत्र लोहाघाट पहुंचे जहां मुख्य सूचना आयुक्त पुनेठा ने अपने परिजनों व क्षेत्र के लोगों से भेंट करी तथा अपनी पुरानी यादों को उनके साथ साझा किया वहीं मुख्य सूचना आयुक्त के लोहाघाट पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया
लोगों ने कहा मुख्य सूचना आयुक्त लोहाघाट क्षेत्र की शान है और युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत वही सूचना आयुक्त पुनेठा सभी मिलने वाले लोगों से बड़ी आत्मीयता से मिले और उनका हाल-चाल जाना इसके बाद पुनेठा चंपावत के लिए रवाना हुए इस मौके पर बादलपुनेठा ,गुड्डू कोठारी, धीरूपुनेठा हरेंद्रपुनेठा, विनोद गोरखा , हेमंती भट्ट ,संजय फर्त्याल सहित कई लोग मौजूद रहे
मालूम हो मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा मूल रुप से फोरती गांव के रहने वाले हैं तथा लोहाघाट नगर के गांधी चौक में उनका अपना भवन है