: चंपावत:पूर्णागिरि धाम में मोबाइल टावर लगाने काे भारत सरकार की सैद्धांतिक सहमति
Tue, Jul 18, 2023
पूर्णागिरि धाम में मोबाइल टावर लगाने काे भारत सरकार की सैद्धांतिक सहमति
प्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। आरक्षित वन क्षेत्र होने से मोबाइल टावर लगाने में अड़चन आ रही थी। भारत सरकार ने आरक्षित वन क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे मोबाइल टावर लगाने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्णागिरि धाम में देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं। विशेष रूप से मार्च से जून के बीच लाखों श्रद्धालु मां पूर्णागरि धाम के दर्शकों को आते हैं। मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर नहीं होने की वजह से यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों को संवाद स्थापित करने में परेशानी होती है।
आपात स्थिति में यह बड़ी मुसीबत बन जाती है। स्थानीय लोगों व मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मार्च में पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि धाम में संचार सेवा बेहतर बनाने की बात कही थी*। जिस क्रम में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पूर्णागिरि कक्ष संख्या-2 व उपराकोट कक्ष संख्या-7 दोनों स्थानों में मोबाइल टावर लगाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इस सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल ने बताया कि भारत सरकार ने मोबाइल टावर लगाने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
: लोहाघाट:आपदा की झूठी सूचना देने पर मुकदमा दर्ज
Tue, Jul 18, 2023
पंचायत घर टूटने की झूठी सूचना देने पर मुकदमा दर्ज
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मझपीपल निवासी जोगा सिंह के द्वारा गांव के पंचायत घर के टूटने की आपदा प्रबंधन में झूठी सूचना देने पर लोहाघाट के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सिंह बिष्ट के द्वारा जोगा सिंह निवासी मझपीपल के खिलाफ आपदा प्रबंधन मे पंचायत घर टूटने की झूठी सूचना देने के आरोप पर पंचेश्वर कोतवाली में तहरीर दी गई है तहरीर के आधार पर पुलिस ने जोगा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 177 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने बताया वीडीओ लोहाघाट के निर्देश पर उन्होंने पंचायत घर का मौका मुआयना किया जांच में पंचायत घर का सही सलामत होना पाया गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी है
: चंपावत:शारदा बैराज में रेड अलर्ट घोषित
Tue, Jul 18, 2023
बनबसा शारदा बैराज पर रेड अलर्ट हुआ घोषित
चंपावत जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के चलते जनपद के तराई क्षेत्र टनकपुर, बनबसा भारत- नेपाल सीमा पर बहने वाली शारदा नदी उफान पर आ गई है तेजी से बढ़ते शारदा के जलस्तर को देखते हुए बनबसा शारदा बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के सीमांत तराई क्षेत्र टनकपुर बनबसा भारत नेपाल सीमा पर बहने वाली शारदा नदी पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते उफान पर है बीती रात से ही नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था जोकि बढ़ते बढ़ते अगले दिन 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा हो गया जिसको ध्यान में रखते हुए नियमानुसार बनबसा शारदा बैराज पुल पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है शारदा बैराज से पास होने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर शारदा बैराज पुल पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया जाता है
ऐसे में बैराज पुल के जरिए होने वाले भारत नेपाल यात्रियों के आवागमन को बंद कर दिया जाता है ज्ञात हो कि उत्तराखंड के सीमांत पहाड़ी क्षेत्रों में महाकाली नदी को ही तराई क्षेत्र में पहुंचने के बाद शारदा कहकर पुकारा जाता है आमतौर पर तो पहाड़ों में हाहाकार मचाने वाली महाकाली नदी तराई क्षेत्र में आने पर शांति से बहती है जिसके चलते इसको मां शारदा कहकर पुकारा जाता है परंतु पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा के चलते एवं नदी में विभिन्न जल धाराओं के मिलने के चलते शारदा नदी इस समय उफान पर है नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिस को ध्यान में रखते हुए बनबसा शारदा बैराज पर तैनात यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया है बैराज पर तैनात यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बनबसा बैराज से पास होने वाला (आगे छोड़े जाने वाला) पानी जो कि इस समय 1 लाख 41 हजार क्यूसेक चल रहा है
और लगातर बढ़ता जा रहा है आगे जाने पर यूपी के सीमांत पीलीभीत लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में बाढ़ के हालात उत्पन्न कर सकता है इस स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग के द्वारा डाउनस्ट्रीम के जनपदों के अधिकारियों को शारदा बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना दे दी गई है साथ ही हमारे द्वारा लगातार नदी के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।