रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चर्चित टैक्सी चालक मामले में 03 और आरोपी गिरफ्तार छीना गया फोन बरामद।
Tue, Jun 16, 2026
चर्चित टैक्सी चालक मामले में 03 और आरोपी गिरफ्तार छीना गया फोन बरामद।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए टैक्सी चालक के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने एवं मोबाइल फोन छीनने की घटना में चंपावत पुलिस ने तीन अन्य नाम जद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश मे दिनांक 15.06.2026 को लोहाघाट पुलिस व एसओजी टीम द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही थी । पुलिस के द्वारा 02 नामजद अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह एवं मोहन चन्द को दिगालीचौड़ क्षेत्र से तथा 01 अन्य अभियुक्त कमल राम को लोहाघाट बाजार से गिरफ्तार उसके कब्जे से पीड़ित का छीना फोन बरामद किया गया व शेष एक अन्य अभियुक्त सोबन सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में पूर्व में नामजद अभियुक्त हरीश सिंह बोहरा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियुक्तगण का नाम पता
1- विरेन्द्र सिंह बोहरा पुत्र लोक सिंह बोहरा नि0 ग्राम दुबड जेनल थाना तामली जिला चम्पावत उम्र 39 वर्ष
2- मोहन चन्द पुत्र कुरी चन्द नि0 ग्राम पासम चौकी रौसाल थाना पंचेश्वर जिला चम्पावत
3- कमल राम पुत्र डुंगर राम निवासी- ग्राम डूंगरा बोहरा, कोतवाली पंचेश्वर उम्र 36 वर्ष।
मालूम हो इन लोगों के द्वारा दिल्ली को टैक्सी चलाने वाले चालक प्रेम राम से कम किराया लेने के मामले में उसके गले में जुतो की माला डालकर उसे अपमानित किया गया तथा जान से मारने की धमकी व गाली गलौज की गई थी ।यह मामला पूरे प्रदेश में काफी चर्चाओं में रहा और लोगो ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की घोर निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है मामले में अनुसूचित जाति संगठनों ने भी गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।मामले में पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।चंपावत पुलिस की सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं पर नजर है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अपराध अथवा कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चंपावत पुलिस के द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन मेले का हुआ भव्य समापन
Mon, Jun 15, 2026
25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन मेले का हुआ भव्य समापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सफल रहा पूर्णागिरि मेला 2026, विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
आस्था, सुरक्षा और सुव्यवस्था का बना उदाहरण पूर्णागिरि मेला; उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मियों का सम्मान
चंपावत जिले के टनकपुर स्थिति उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र माँ पूर्णागिरि धाम में आयोजित वर्ष 2026 के माँ पूर्णागिरि मेले का सोमवार को विधिवत एवं औपचारिक समापन कर दिया गया। मेले का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 27 फरवरी 2026 को किया गया था।मेले के औपचारिक समापन अवसर पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरि के आशीर्वाद एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष मेले का सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले की अवधि में लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने माँ पूर्णागिरि के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया, जबकि वर्षभर में माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख से अधिक रही है।जिलाधिकारी ने मेले के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल, एसएसबी एवं पूर्णागिरि मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम में सेवा का अवसर प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना रही, जिसमें सभी विभागों ने समन्वित रूप से कार्य किया, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्णागिरि क्षेत्र के समग्र विकास एवं पर्यटन संवर्धन हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं,
जिन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बाटनागाड़ एवं किरोड़ा में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, मार्गों के सुधारीकरण, चूका में हेलीपैड निर्माण, पूर्णागिरि रोपवे परियोजना तथा मंदिर सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनसे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम के दौरान मेले के सफल संचालन में विशिष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उत्साहवर्धन किया।
उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा ने मेले के औपचारिक समापन की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा माँ पूर्णागिरि से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं सभी संबंधित विभागों की सराहना की।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद पाण्डेय, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल, मेला अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।