रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
Laxman Singh Bisht
जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
हाथ में कस्सी बेलचे लेकर खेल मैदान को सुधारने में जुटे युवा।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाली के दौर से गुजर रहा है। इस खेल मैदान में अग्नि वीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओ के साथ साथ खेलों का अभ्यास करने के लिए युवा पहुंचते हैं। पर इस बदहाल हो चुके खेल मैदान में युवाओं को अभ्यास करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण क्षेत्रीय युवाओं में काफी आक्रोश है। युवाओं ने बताया खेल मैदान पूरी तरह से बदहाल हो चुका है पूरे खेल मैदान में चारों ओर झाड़ियां उग आई है। युवाओ ने बताया इस इकलौते खेल मैदान की सुध न तो प्रशासन ले रहा है और ना जनप्रतिनिधि। युवाओ ने जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा जनप्रतिनिधि चुनाव के समय वोट मांगने तो आते हैं पर उनका ध्यान इस खेल मैदान की ओर आज तक नहीं गया। जब किसी के द्वारा खेल मैदान की सुध नहीं ली गई तो क्षेत्रीय युवाओं के द्वारा हाथ में कस्सी बेलचे लेकर किसी तरह अपने दौड़ने लायक ट्रैक बनाया गया। युवाओं ने प्रशासन से उनके खेल मैदान की दशा सुधारने की मांग की है। युवाओं ने कहा एक और सरकार युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे आने की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर खेल मैदान की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। मामले में युवाओं ने गहरी नाराजगी जताई है। कुल मिलाकर उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का सपना तब पूरा होगा जब ग्रामीण क्षेत्र की खेल सुविधाएं व खेल मैदान बेहतर बनाए जाएंगे। फिलहाल युवा अपने खेल मैदान के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।