रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 मे ताइक्वांडो के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश
Laxman Singh Bisht
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 मे ताइक्वांडो के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश
ताइक्वांडो से युवा बना सकते हैं अपना भविष्य।
“चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से दृढ़ तथा अनुशासित बनाना था, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने ताइक्वांडो के विविध दांव-पेंचों एवं तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आत्मरक्षा कौशल (सेल्फ डिफेन्स) का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में पैरामाउन्ट स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, विजन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा तथा महात्मा गांधी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टनकपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संदेश दिया गया कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं,
जो युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।निर्णायक दल में जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, विमल खडायत, दिलदार अली सहित अन्य उपस्थित रहे। ताइक्वांडो आत्म रक्षा का बेहतर माध्यम है तो वहीं युवा इस खेल के जरिए नौकरी पाकर अपना भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार