रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत :राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर माउंटेन बाइकिंग रैली का आयोजन
Laxman Singh Bisht
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर माउंटेन बाइकिंग रैली का आयोजन
पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई रैली, प्रतिभागियों में उत्साह
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 07 नवम्बर को एमटीबी इको राइड (माउंटेन बाइकिंग रैली) का आयोजन किया गया।रैली जिला पर्यटन कार्यालय चम्पावत से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, टी गार्डन एवं जीआईसी मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार मार्ग के रास्ते पुनः पर्यटन कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।आयोजन में स्थानीय युवाओं सहित 15 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन रियल एडवेंचर संस्था द्वारा किया गया।रैली के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी दिनेश डीगारी, सभा-सद रोहित बिष्ट सहित आयोजक दल के विनोद गहतोड़ी, रजत जोशी, सुनील जोशी,रियल एडवेंचर के संस्थापक आशीष जोशी,आनंद, हेमंत तोपाल, खीमानंद जोशी, मोहित कुमार एवं योगेश सिंह बिष्ट की उपस्थिति रही।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं में साहस और आत्मविश्वास का विकास होता है, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नई पहचान और गति मिलती है।”
विज्ञापन
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान