रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हर्षित फर्त्याल करेंगे नार्थ जॉन फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तरांचल विश्वविद्यालय का नेतृत्व।
Laxman Singh Bisht
हर्षित फर्त्याल करेंगे नार्थ जॉन फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तरांचल विश्वविद्यालय का नेतृत्व।
लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के युवा हर्षित फर्त्याल का चयन नॉर्थ जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तरांचल विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। हर्षित फर्त्याल को टीम का कप्तान बनाया गया है। यह प्रतियोगिता संत बाबा बाग यूनिवर्सिटी जालंधर में हो रही है जिसका आज सोमवार को शुभारंभ होगा। हर्षित के चयन पर क्षेत्र के फुटबाल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। कहा यह काफी गर्व का विषय है लोहाघाट क्षेत्र का युवक उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का नेतृत्व कर रहा है ।जो क्षेत्र के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मालूम हो हर्षित फर्त्याल फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी और क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने व नशे से दूर रखने के लिए उनके द्वारा मिनी ओलंपिक के तहत कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। हर्षित फर्त्याल लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के पुत्र हैं। हर्षित ने कहा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी