Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी की छ: पुस्तकों का एक साथ किया विमोचन

लोहाघाट:खेतीखान के कपिल गहतोड़ी न्यूमार्क ग्रुप में बने डाटा इंजीनियर एसोसिएट

पिथौरागढ़:मंत्री रेखा आर्या व पूर्व सीएम कोश्यारी ने मिलम मे हिमवीरों संग किया योग।

चंपावत:खेतार नारियल में जल्द गूंजेगी घराट की गूंज सीएम कैंप कार्यालय ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: जनपद चंपावत में 19 से 23 जुलाई तक मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 7, 2023
  राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को और अधिक निखारने हेतु खिलाड़ियों के लिए महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना जिसके अंतर्गत राज्य के 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के उदयीमान खिलाड़ियों को प्रति जनपद 150-150 बालक बालिकाओं को ₹1500 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाती है। जनपद चंपावत में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया हेतु उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी हेतु नामित किया गया साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 12 सहायक व्यायाम अध्यापक (तकनिकी) एवं 03 सहायक अध्यापक (अभिलेखीकरण तथा खेल समन्वयक की तैनाती की जाएगी। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 03-03 पी०आर०डी० स्वंय सेवक तथा खेल विभाग से दो-दो प्रशिक्षक की तैनाती की जायेगी। 11 जुलाई से न्याय पंचायत स्तर पर चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तथा उक्त समिति ब्लाक स्तर पर 19 से 23 जुलाई 2023 तक चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी जिसमें बालक/बालिकाओं का चयन कर प्रत्येक आयुवर्ग में 10-10 बालक/बालिकाओं की सूची तथा सम्बन्धित अभिलेखों के साथ जिला स्तर की चयन समिति को उपलब्ध करायेगी। एसडीएम ने बताया 26 से 29 जुलाई तक जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा 31 जुलाई को खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी उपजिलाधिकारी ने उक्त योजना का वृहद प्रचार प्रसार एवं चयन के लिए जनपद की सहभगिता सुनिश्चित कराने हेतु भी संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी आर0सी0 पुरोहित, जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चन्द्र पन्त, खण्ड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, उपजिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह, ब्लाक समन्वयक खेल अमित वर्मा, लिपिक खेल विभाग चन्द्र शेखर ओली उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें