रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सभासद फर्त्याल ने राज्य स्तरीय चयन के लिए लोहाघाट से फुटबॉल टीम को शुभकामना देकर किया रवाना।
Laxman Singh Bisht
सभासद फर्त्याल ने राज्य स्तरीय चयन के लिए लोहाघाट से फुटबॉल टीम को शुभकामना देकर किया रवाना।
देहरादून में खेल विभाग के द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय अंदर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की टीम का टनकपुर स्टेडियम में चयन होने जा रहा है। जिसके लिए आज शनिवार को फुटबॉल कोच नितेश ढेक के नेतृत्व में लोहाघाट से खिलाड़ी टनकपुर के लिए रवाना हुए। लोहाघाट नगर पालिका के बजरंगबली वार्ड के सभासद सुरेश फर्त्याल के द्वारा टीम के खिलाड़ियों व कोच को शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया। सभासद फर्त्याल ने कहा उन्हें पूरी उम्मीद है कोच नितेश ढेक के नेतृत्व में क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और चंपावत जिले की टीम में सम्मिलित होकर देहरादून में खेल विभाग के द्वारा आयोजित की जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत जिले का परचम लहराएंगे। सभासद फर्त्याल ने कहा आज सरकार के द्वारा खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई है ।खेलों के माध्यम से आज कई खिलाड़ी अपना भविष्य बना रहे हैं और युवाओं का रुझान भी खेलों की ओर बढ़ते जा रहा है। उन्होंने कहा खेल वह सशक्त माध्यम है जिससे युवा आज नसे व मोबाइल से दूर होकर अपने शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ अपना भविष्य बना रहे हैं उन्होंने कहा आज खेल के क्षेत्र में बालिकाएं भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।उन्होंने कहा युवाओं को फील्ड में खेलते देखना काफी अच्छा लगता है। तो वहीं खेल विभाग के फुटबॉल कोच नितेश ढेक ने कहा उनके द्वारा खिलाड़ियों की अच्छी तैयारी कराई गई है ।बताया टनकपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हो रहा है जिसके लिए उनके खिलाड़ी पूरी तरह तैयार है ।उन्होंने कहा लोहाघाट क्षेत्र के कई खिलाड़ी चंपावत जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और उन्हें पूरी आशा है देहरादून में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत जिला का परचम लहराएगा। चयन को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।फुटबॉल के उभरते खिलाड़ी नैतिक करायत ने कहा आज सरकार के द्वारा उन्हें कोच उपलब्ध कराने के साथ-साथ कई सुविधाएं दी जा रही है जिस कारण आज खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने को पूरी तरह तैयार है ।उन्होंने कहा वह फुटबॉल के क्षेत्र में ही अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कहा उन्हें अपने कोच नितेश ढेक का पूरा साथ मिलता है।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान