रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में चंपावत को हराकर चांदमारी पहुंची फाइनल में। पेनल्टी से फैसला।
Laxman Singh Bisht
दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में चंपावत को हराकर चांदमारी पहुंची फाइनल में। पेनल्टी से फैसला।

रविवार को रायकोट 11 व चांदमारी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा मां झूमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला।

दर्शकों से खचाखच भरे लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में आज शुक्रवार को मां झुमांधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 6 के दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में चंपावत व चांदमारी फुटबॉल क्लब के बीच रोमांचक सेमीफाइनल देखने को मिला। दोनों ही टीमों के द्वारा शानदार व तेज फुटबॉल खेली गई। खेल खत्म होने तक दोनों ही टीम एक-एक गोल की बराबरी पर थी। इसके बाद रेफरी के द्वारा पेनल्टी शूटआउट का निर्णय लिया। पेनल्टी में चांदमारी फुटबॉल क्लब लोहाघाट के द्वारा चंपावत को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों ही टीमों के द्वारा काफी तेज फुटबॉल खेली गई जिसका हजारों की तादाद में पहुंचे दर्शकों ने जमकर आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता की आयोजक रायकोट फुटबॉल क्लब के सदस्यों के द्वारा बताया गया रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राइकोट11 व चांदमारी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला जाएगा ।उन्होंने क्षेत्र की जनता व खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में जीआईसी खेल मैदान में आकर खिलाड़ियों व कमेटी का हौसला बढ़ाने की अपील की। आज के सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुन्ना ढेक रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने को कहा। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहते हुए अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा आज युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना भविष्य बना सकता है। ढेक ने कहा युवाओं को मैदान में पसीना बहाते देख काफी अच्छा लगा। कहा लोहाघाट पहले से ही फुटबॉल के लिए काफी प्रसिद्ध रहा है ।क्षेत्र से फुटबॉल के एक से बढ़कर एक बेहतर खिलाड़ी निकलकर सामने आए हैं और आज के युवा लोहाघाट की फुटबॉल को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे है उन्होंने इस कार्य के लिए राइकोट फुटबॉल क्लब की सराहना की। रविवार को फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों की तादात में भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।