Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने के मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

चंपावत :'मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना' का जिला स्तरीय चयन संपन्न; 160 युवा एथलीटों ने दिखाई प्रतिभा

बनबसा:ग्राम प्रधान से बदसलूकी पर 10 अभियुक्तों को 5 साल की जेल चंपावत विशेष सत्र न्यायालय का फैसला

लोहाघाट:बिसंग के टाण खेल मैदान में त्योनदर बाबा सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

लोहाघाट में कांग्रेस ने मनाई पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिसंग के टाण खेल मैदान में त्योनदर बाबा सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 20, 2026

बिसंग के टाण खेल मैदान में त्योनदर बाबा सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

महादेव 11 ने जीता उद्घाटन मुकाबला।

चंपावत जिले के लोहाघाट के बिसंग के टाण खेल मैदान में त्योनदर बाबा सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता का आज गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा फर्त्याल के द्वारा शुभारंभ किया गया। उनके द्वारा प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं को फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं जहां युवाओं को नशे से दूर रखती हैं तो वही ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं के प्रयासों की भरपूर सराहना की। साथ ही युवाओं से अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कर्णकरायत व महादेव 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में महादेव 11 ने एक गोल से जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी तादात में दर्शक खेल मैदान में पहुंचे हुए थे दर्शकों के द्वारा फुटबॉल मैच का भरपूर आनंद लिया गया। वही प्रतियोगिता के आयोजक युवा तरुण देव ,कमल बिष्ट व सोनू महरा ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना तथा नशे से दूर रखना है। इस दौरान मनीष देव सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें