Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

रिपोर्ट:अमीम की प्रतिभा को मिला सम्मान, पालिका अध्यक्ष ने बढ़ाया 17 वर्षीय युवा का हौसला

चंपावत में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

चंपावत:सैनिक कलौनी में अराजक तत्वों का आतंक, 25 वाहनों से चोरी हुआ तेल

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

चंपावत:राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामलों का निस्तारण करवाकर मुकदमेबाजी से पाएं छुटकारा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रिपोर्ट:अमीम की प्रतिभा को मिला सम्मान, पालिका अध्यक्ष ने बढ़ाया 17 वर्षीय युवा का हौसला

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 20, 2026

अमीम की प्रतिभा को मिला सम्मान, पालिका अध्यक्ष ने बढ़ाया 17 वर्षीय युवा का हौसला

टनकपुर। मनिहारगोठ निवासी 17 वर्षीय अमीम रहमान ने अपनी तकनीकी प्रतिभा से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। कम उम्र में अपनी मेहनत और लगन से ऑफ रोडिंग कार तैयार करने वाले अमीम की प्रतिभा की अब जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की है। उसकी उपलब्धि से प्रभावित होकर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल और सभासद हसीब अहमद ने अमीम को सम्मानित कर उसका उत्साह बढ़ाया।अमीम ने करीब दो महीने तक लगातार मेहनत करते हुए विभिन्न असेंबल पार्ट्स को जोड़कर अपनी ऑफ रोडिंग कार तैयार की। कार में होंडा शाइन का इंजन और स्कूटी के टायर लगाए गए हैं। इसमें बैक गियर की सुविधा भी है। अमीम के मुताबिक कार की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है। करीब एक लाख रुपये की लागत से तैयार की गई यह कार इन दिनों क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है।अमीम की इस उपलब्धि को लेकर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि इतनी कम उम्र में तकनीकी क्षेत्र में रुचि लेकर कुछ नया करने का प्रयास करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अमीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है।पालिका के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल और सभासद हसीब अहमद ने भी अमीम के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी मेहनत अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है। उन्होंने अमीम को भविष्य में भी अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।अमीम ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा दी है और वह भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने का सपना देख रहा है। सम्मान मिलने के बाद अमीम ने कहा कि इससे उसका हौसला बढ़ा है और वह आगे भी तकनीकी क्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेगा।क्षेत्रवासियों ने कहा कि अमीम की उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी प्रतिभा को सही दिशा देना चाहते हैं। यदि ऐसे हुनरमंद युवाओं को उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध हों तो वे भविष्य में अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

जरूरी खबरें