Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

रिपोर्ट:अमीम की प्रतिभा को मिला सम्मान, पालिका अध्यक्ष ने बढ़ाया 17 वर्षीय युवा का हौसला

चंपावत में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

चंपावत:सैनिक कलौनी में अराजक तत्वों का आतंक, 25 वाहनों से चोरी हुआ तेल

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

चंपावत:राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामलों का निस्तारण करवाकर मुकदमेबाजी से पाएं छुटकारा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : काशीपुर : पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या पुलिस ने 48 घंटे मे किया खुलासा

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 19, 2026

काशीपुर : पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या पुलिस ने 48 घंटे मे किया सनसनी खेज खुलासा

काशीपुर प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में रोड के किनारे खेत मे स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआत में पुलिस को मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन शव के गले पर मिले चोट के निशान ने पूरी कहानी बदल दी। गहन जांच के बाद सामने आया कि युवक की मौत हादसे में नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या में हुई थी।मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र सोमल सिंह, निवासी बाजावाला, ढकिया नंबर-01, कुंडेश्वरी, काशीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की बारीकी से जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक की पत्नी निशा के बयानों को मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों से मिलाया गया तो बयानों में विरोधाभास सामने आने लगे। इसके बाद पुलिस की जांच का रुख पत्नी और उसकी दुकान पर काम करने वालो किशोरो पर गया पुलिस पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी निशा की हत्या की साजिश में भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने मृतक की पत्नी निशा से भी पूछताछ की गई तो पुलिस को उस पर शक हुआ तो उसको 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जांच में दो किशोरों की संलिप्तता भी सामने आई, जो कि मृतक की दुकान पर ही काम करते थे मृतक शादी विवाह मे टेंट और डेकोरेशन का काम करता था जिसमे मृतक की दुकान पर दो किशोर जो की नावालिग़ बताये जा रहे है दुकान पर काम करते थे जिसमे एक किशोर के अवैध संबंध मृतक की पत्नी निशा से हो गये थे जिसमे पत्नी और नौकरो ने हत्या को अंजाम दिया । जिसमे पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की और पूछताछ के दौरान पुलिस को हत्या में इस्तेमाल सामान और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी मिले।पुलिस के मुताबिक मामले में एक 12 बोर का तमंचा, तीन खोखे, पांच जिंदा कारतूस और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। मामले में कोतवाली काशीपुर में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्याकांड के शीघ्र अनावरण के लिए एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम गठित की गई थी।एसएसपी अजय गणपति ने काशीपुर पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस की जांच में मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ से सामने आए तथ्यों को अहम कड़ी माना गया। महज 48 घंटे में मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य पहलुओं की जांच में भी जुटी है।

जरूरी खबरें