Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

रिपोर्ट:अमीम की प्रतिभा को मिला सम्मान, पालिका अध्यक्ष ने बढ़ाया 17 वर्षीय युवा का हौसला

चंपावत में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

चंपावत:सैनिक कलौनी में अराजक तत्वों का आतंक, 25 वाहनों से चोरी हुआ तेल

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

चंपावत:राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामलों का निस्तारण करवाकर मुकदमेबाजी से पाएं छुटकारा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 20, 2026

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

आदर्श जनपद’ चम्पावत को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री की ओर से श्याम नारायण पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटा

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे रक्त के आवश्यक घटक, आपातकालीन उपचार व्यवस्था होगी और मजबूत

लगभग 50 लाख की लागत से स्थापित यूनिट से दुर्घटना, प्रसव, सर्जरी व गंभीर मरीजों को मिलेगा त्वरित लाभ

चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीमांत जनपद चम्पावत को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला चिकित्सालय, चम्पावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री की ओर से दायित्वधारी श्याम नारायण पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिला चिकित्सालय में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर यूनिट का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चम्पावत उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि है और यहां की जनता उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि आज चम्पावत के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि कुमाऊं मंडल के जिला अस्पताल पिथौरागढ़ और जिला अस्पताल रुद्रपुर के बाद जनपद चंपावत के जिला अस्पताल में इस प्रकार की सुविधा का शुभारंभ हुआ है अतः जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक जीवनरक्षक रक्त घटक समय पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि चम्पावत में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस जैसी सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं तथा डायग्नोस्टिक विंग और ऑपरेशन थिएटर का निर्माण भी जारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार ने चम्पावत को आदर्श जिला बनाने का संकल्प लिया है। आधुनिक पार्किंग, सिटी ड्रेनेज सिस्टम, भूमिगत विद्युत लाइन, बेहतर पेयजल व्यवस्था, साइंस सेंटर, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और आधुनिक आईएसबीटी जैसी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं चम्पावत के विकास को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि चम्पावत विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में पूरे उत्तराखंड के लिए एक आदर्श मॉडल बने। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने से जिला चिकित्सालय में मरीजों को रक्त के विभिन्न आवश्यक घटक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे। दुर्घटना, प्रसव, सर्जरी, गंभीर बीमारी, अत्यधिक रक्तस्राव तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे मरीजों को आवश्यक रक्त घटक उपलब्ध कराने में समय की बचत होगी और आपातकालीन उपचार व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।इस यूनिट के माध्यम से दान किए गए रक्त को उसके प्रमुख घटकों पैक्ड रेड ब्लड सेल्स, प्लाज्मा एवं प्लेटलेट्स में अलग किया जा सकेगा। मरीज की बीमारी एवं चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार संबंधित रक्त घटक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे रक्त का अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और जरूरत के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित होगा तथा एक यूनिट रक्त से अलग-अलग जरूरतमंद मरीजों को लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।जिला चिकित्सालय में यह सुविधा उपलब्ध होने से सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष राहत मिलेगी। आवश्यक रक्त घटक के लिए मरीजों को अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों की ओर रेफर किए जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे आपातकालीन उपचार में महत्वपूर्ण समय की बचत होगी तथा मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी से राहत मिलेगी।ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के संचालन से दुर्घटनाओं, प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, सर्जरी तथा गंभीर रोगियों के उपचार में रक्त एवं रक्त घटकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने में चिकित्सकों को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट जनपद में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से स्वैच्छिक रक्तदान को भी प्रोत्साहन मिलेगा। रक्त से विभिन्न घटक तैयार होने के कारण जरूरतमंद मरीजों को उनकी चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।उन्होंने नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि ‘रक्तदान-जीवनदान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एवं रक्त घटकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में सभी सहयोग करें।कैबिनेट मंत्री (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरुआत को जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए चम्पावतवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द सामन्त, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुडिया, अध्यक्ष जिला पंचायत चम्पावत आनन्द सिंह अधिकारी, दायित्वधारी श्याम नारायण पाण्डेय, दायित्वधारी मुकेश महराना, दायित्वधारी मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी श्रीमती हेमा जोशी एवं दायित्वधारी श्रीमती किरन देवी, जिला अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा श्रीमती दीपा जोशी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्पावत श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, प्रदेश मंत्री भाजपा निर्मल माहरा, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा,अध्यक्ष नगर मंडल चम्पावत सुनील पुनेठा, अध्यक्ष ग्रामीण मंडल चम्पावत प्रकाश बिनबाल, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री केदार सिंह बृजवाल,पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाण्डेय,दायित्वधारी सुभाष बगौली भी कार्यक्रम से जुड़े।

जरूरी खबरें