रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सैनिक कलौनी में अराजक तत्वों का आतंक, 25 वाहनों से चोरी हुआ तेल
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 20, 2026
सैनिक कलौनी में अराजक तत्वों का आतंक, 25 वाहनों से चोरी हुआ तेल
क्षेत्रीय लोगों ने जताई नाराजगी, पुलिस से अंकुश लगाने की उठाई मांग।

चंपावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों अराजक तत्वों का आतंक बना हुआ है। अब अराजक तत्व दोपहिया वाहनों को निशान बना रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन से अराजक तत्वों पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। बुधवार को देर रात जिला मुख्यालय के नागनाथ वार्ड की नई बस्ती में खड़े 25 से अधिक दोपहिया वाहनों से अराजक तत्वों ने तेल निकालकर वाहनों में तोड़ फोड़ कर डाली। घटना का पता सुबह चलते ही क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि अराजक तत्व अब वाहनों से तेल निकाल कर चोरी का नया रास्ता अपना रहे हैं। चोरों ने 25 वाहनों से लगभग 35 से 40 लीटर तेल निकालकर घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस तरह की घटना से लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय राजेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, बसंत बल्लभ, हरीश जोशी, राजेंद्र भट्ट, जयदत्त जोशी सहित अन्य लोगों ने पुलिस से अराजक तत्व पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।