Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कानाकोट में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार विद्युत कर्मी सहित दो की मौत। एंबुलेंस को पास देने के दौरान हादसा

रिपोर्ट:अमीम की प्रतिभा को मिला सम्मान, पालिका अध्यक्ष ने बढ़ाया 17 वर्षीय युवा का हौसला

चंपावत में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

चंपावत:सैनिक कलौनी में अराजक तत्वों का आतंक, 25 वाहनों से चोरी हुआ तेल

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कानाकोट में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार विद्युत कर्मी सहित दो की मौत। एंबुलेंस को पास देने के दौरान हादसा

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 20, 2026

कानाकोट में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार विद्युत कर्मी सहित दो की मौत।

एंबुलेंस को पास देने के दौरान हुआ हादसा। लोगो की सड़क किनारे क्रेश बैरियर व पेराफेट लगाने की मांग।

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में कानाकोट से लोहाघाट की ओर की ओर आ रही है कार Uko4 आर 6677 के कानाकोट के पास एंबुलेंस को पास देने के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक विद्युत कर्मी कमल सिंह (52) पुत्र रघुवर सिंह व बिहार निवासी राजमिस्त्री बबलू चौधरी (38 )पुत्र गंगा चौधरी की मौत हो गई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीण तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने गहरी खाई में उतरकर दोनों घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जहां से दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों का निरीक्षण किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया दोनों घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई मे उतरकर दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। उन्होंने बताया एंबुलेंस को पास देने के चक्कर में हादसा हुआ । दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,पूर्व शिक्षक नेता गोविंद सिंह बोरा सहित कई लोग अस्पताल में पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली और घटना पर दुख जताया। मर्तक कमल सिंह उधम सिंह नगर जिले के लोहियाहेड पावर हाउस में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक कमल सिंह के द्वारा भवन निर्माण का कार्य चलाया गया था जिसका सामान लेने के लिए वह मिस्त्री बबलू के साथ लोहाघाट की ओर को आ रहे थे तभी यह दुखद हादसा हो गया।

सूचना पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, पुलिस व राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली एटीएम लोहाघाट के द्वारा मृतक के परिजनों को ढाढस बधाया गया तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। पुलिस के द्वारा दोनों सवो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है हादसे से परिजनों मे कोहराम मचा है। रेस्क्यू अभियान में जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरिजेश सिंह, हरिश्चंद्र भट्ट, गिरीश चंद्र, पवन भट्ट ,हिमांशु भट्ट ,रमेश जोशी, आशीष भट्ट, गौरव भट्ट, वासुदेव भट्ट ,दिनेश चंद्र भट्ट, अनिल भट्ट सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

जरूरी खबरें