रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।
नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

रायकोट बॉयज ने जीआईसी बॉयज को 3/0 से दी मात।

नशा नहीं खेल चुनो थीम पर लोहाघाट की रायकोट कुंवर फुटबॉल कमेटी के द्वारा जीआईसी खेल मैदान में झूमाधूरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा किया गया। पूर्व विधायक फर्त्याल ने आयोजन समिति के युवाओं की सराहना की तथा सभी खिलाड़ियों व युवाओं से नशे से दूर रहकर अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की।

पूर्व विधायक ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला चंपावत फुटबॉल क्लब और ढेक 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चंपावत फुटबॉल क्लब ने 4/2 से उद्घाटन मुकाबले जीता। वही सोमवार को प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला रायकोट बॉयज और जीआईसी बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें रायकोट बॉयज ने 3/0 से शानदार जीत हासिल की। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया। बड़ी तादात में दर्शक फुटबॉल का आनंद लेने के लिए जीआईसी खेल मैदान में पहुंचे हुए थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी के द्वारा किया गया।

दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आयोजन समिति के युवाओं के प्रयासों की सराहना की और खेल के क्षेत्र में प्रतियोगिता को महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजन समिति के द्वारा बताया गया मंगलवार का मुकाबला बीबीसी और चांदमारी 11 के मध्य शाम 4:00 से खेला जाएगा । आयोजन समिति ने बताया प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें प्रतिभाग कर रही है।