Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में छमनिया की टीम रही चैंपियन। महिलाओं ने दिखाया दमखम 8 मार्च महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर माय भारत चंपावत के द्वारा लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिलाओं की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं ने बढ़ चड़कर प्रतिभाग किया प्रतियोगिता को लेकर मातृशक्ति में काफी जोश नजर आया।जिला युवा अधिकारी माय भारत चंपावत के आशीष पाल के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिताओं में महिलाओं की 100 मीटर ,200 मी व 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया तथा महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे जिसमें चनकांडे, पऊ तथा छमनिया की महिलाओं की टीम ने प्रतिभाग किया जिसमे छमनिया की टीम ने बाजी मारी। जिला युवा अधिकारी माय भारत आशीष पाल ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।तथा सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को विभाग के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों व समस्त मातृ शक्ति को धन्यवाद दिया।महिलाओं के द्वारा खेल प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार की प्रतियोगिता क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में काफी अहम साबित होगी उन्होंने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान पऊ चम्पा ओली,क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनू ओली, श्रीमती सुशीला चौबे,हिमांशु ओली, रेखा शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खरायत,शिक्षक नरेंद्र अधिकारी, साईं कोच मोहन राणा, कोच मयंक ओली, सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें