Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डूंगरी फर्त्याल के प्रियांशु सिंह का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 11, 2026

डूंगरी फर्त्याल के प्रियांशु सिंह का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन।

श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व।

बिशुंग क्षेत्र में खुशी की लहर लोगों ने की शुभकामनाएं।

लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के डूंगरी फर्त्याल निवासी युवा क्रिकेटर प्रियांशु सिंह पुत्र कैलाश सिंह का चयन श्रीलंका दौरे के लिए जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। प्रियांशु के चयन पर बिसंग क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने प्रियांशु के चयन पर अत्यधिक खुशी जाहिर करते हुए उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी है कहा प्रियांशु ने अपने गांव के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। प्रियांशु के पिता कैलाश सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है मां ग्रहणी है।वर्तमान में प्रियांशु अपने परिजनों के साथ हल्द्वानी में निवास करते है। प्रियांशु बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित थे कड़ी मेहनत के बाद आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। प्रियांशु के चयन पर ग्राम प्रधान गीता फर्त्याल, राजू फर्त्याल, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,दीपक फर्त्याल सहित समस्त क्षेत्र वासियों ने शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें