Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विश्व ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

विश्व ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन। आज 23 जून को पूरे विश्व में ओलंपिक दिवस काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वही खेल निदेशालय के निर्देश पर चंपावत जिले के लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम मे उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन व खेल विभाग चंपावत के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि फुटबॉल संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व ओलंपिक संघ प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह मेहता, विशिष्ट अतिथि जिला खेल समन्वयक बेसिक नरेंद्र सिंह अधिकारी व अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन आनंद सिंह मेहरा के द्वारा किया गया।खेलो इंडिया साई सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा के दिशा निर्देश पर कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया ।इस दौरान अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई तथा खिलाड़ियों से हमेशा नशे से दूर रहकर एक अच्छा खिलाड़ी बनने की नसीहत दी । कहा आज सरकार खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रही है। आज युवा खेल के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते हैं। मेडल जीतने पर सरकार खिलाड़ियों को तोहफे में नौकरी दे रही है। साईं के खेलो इंडिया सेंटर के एथलेटिक्स कोच मोहन सिंह राणा ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई तथा खेल को खेल भावना से खेलते हुए खेलों का सम्मान करने की अपील की तथा एक बेहतरीन खिलाड़ी बन देश के लिए मेडल जीतने को कहा। इसके अलावा लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में खेल प्रेमी बृजेश सिंह मेहरा के दिशा निर्देश पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के सभी युवा व पूर्व खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा एक दूसरे को विश्व ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें