Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेलो भारत के तहत खेल कुंभ का शतरंज प्रतियोगिता से शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 18, 2026

खेलो भारत के तहत खेल कुंभ का शतरंज प्रतियोगिता से शुभारंभ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित खेलो भारत के तहत लोहाघाट नगर खेल कुंभ का आज बुधवार को लोहाघाट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के द्वारा शुभारंभ किया गया। खेल कुंभ का आयोजन छात्रसंघ कार्य प्रमुख उत्तरांचल प्रांत विवेक पुजारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। आज प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय लोहाघाट में शतरंज प्रतियोगिता के साथ हुआ जिसमें शतरंज के खिलाड़ियों के द्वारा बढ़ चढ़कर शतरंज की चालो का शानदार प्रदर्शन किया गया।

प्रतियोगिता के तहत कल 19 फरवरी को बैडमिंटन हाल लोहाघाट में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ।20 फरवरी को महाविद्यालय लोहाघाट में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।21 फरवरी को महाविद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा 22 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया में 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर नीरज सगटा जिला संयोजक चंपावत,ऋतिक ढेक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी,शिखर वर्मा छात्र संघ अध्यक्ष महासचिव हिमांशु चंद,कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट, अग्रिमा पुनेठा,गोलू जोशी,यश पाटनी,कृष्णा पाठक, चंद्र जोशी छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें