रिपोर्ट: जगदीश जोशी : मिस्टर चंपावत बने सुमित तड़ागी लड़ीधुरा में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता। हिमांशु बोहरा बने मस्क्यूलर मेंन
Laxman Singh Bisht
मिस्टर चंपावत बने सुमित तड़ागी लड़ीधुरा में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता। हिमांशु बोहरा बने मस्क्यूलर मेंन
बॉडी बिल्डरों ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग।
दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने किया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ।
बाराकोट के लड़ीधुरा में लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की दिशा निर्देश में चल रहे लड़ीधुरा महोत्सव में आज रविवार शाम को जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिशन चंपावत के अध्यक्ष डॉ योगेश चतुर्वेदी व सचिव नरेश कनौजिया के दिशा निर्देश पर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नमीगिरामी बॉडी बिल्डरों के द्वारा प्रतिभाग कर शरीर सौष्ठव का शानदार प्रदर्शन किया गया।
प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की तादात में दर्शक मौजूद रहे ।दर्शकों के द्वारा तालियां बजाकर बॉडीबिल्डरों का उत्साहवर्धन किया गया। बॉडीबिल्डिंग एसोसिशन के अध्यक्ष डॉ योगेश चतुर्वेदी व सचिव नरेश कनोजिया ने बताया प्रतियोगिता में सुमित तड़ागी को मिस्टर चंपावत के खिताब से नवाजा गया तथा मस्कुलर मेन चंपावत हिमांशु बोरा, मिस्टर हरक्यूलिस कमल किशोर ,एसथेटिकस किंग का खिताब पंकज भंडारी को मिला।
उन्होंने बताया कार्यक्रम में बॉडीबिल्डिंग गेस्ट के रूप में पंकज कुमार ने युवाओं को नशा मुक्त रहने तथा शरीर को स्वस्थ व मजबूत बनाने का संदेश दिया कहा नसा करना हो तो अपने शरीर को बनाने का करो। तथा अपने शारीरिक सौष्ठव का शानदार प्रदर्शन किया। बॉडी बिल्डरों की बॉडी देख दर्शकों ने दांतो तले उंगलियां दबा ली। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का दिल भी बॉडी बिल्डरों की तरह बॉडी बनाने को मचलने लगा। सभी बॉडी बिल्डरों को सांस्कृतिक मंच की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा, सूचना अधिकारी धीरज कार्की,भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश बिष्ट, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ,प्रकाश राय हरगोविंद मेहता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद