Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: पिथौरागढ़ ने पेनल्टी शूटआउट मे चंपावत को एक गोल से दी मात

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 4, 2023
पिथौरागढ़ ने पेनल्टी शूटआउट मे चंपावत को एक गोल से दी मात लोहाघाट के छमनिया चोड़ स्टेडियम में चल रही जय गलचोड़ा बाबा मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ व चंपावत की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला खेल समाप्त होने तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर गोल करने के काफी प्रयास किए पर मुकाबला बराबरी का रहा जिसके बाद रैफरी ने पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया पेनल्टी शूटआउट मे पिथौरागढ़ ने चंपावत की टीम को 3-2 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया आज के मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि शंकर बोहरा व पूर्णानंद चौबे रहे सभी अतिथियों ने आयोजक मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए वही आयोजक मंडल के कोच व पूर्व सैनिक मयंक ओली ने बताया प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹51000 व उपविजेता टीम को ₹21000 की धनराशि दी जाएगी कोच ओली ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना तथा नशे से दूर रखना है उन्होंने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया वही मैच के रेफरी सोनू भट व लायंस मैन रजत सामंत व प्रांजल रहे वही स्टेडियम में दर्शकों ने इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया

विज्ञापन

जरूरी खबरें