Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट कि तनीषा ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल। लगातार चौथी बार हासिल की उपलब्धि।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

लोहाघाट कि तनीषा ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल। लगातार चौथी बार हासिल की उपलब्धि।तनीशा बोहरा पुत्री पुष्कर सिंह बोहरा एवम श्रीमती सरिता बोहरा निवासी चांदमारी(लोहाघाट) हाल निवासी भूड महोलिया खटीमा ने सीबीएसई क्लस्टर जोन -1 (Girls) ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो 30 जुलाई 2025 से 03 अगस्त 2025 तक एस. जी. पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-15, वसुन्धरा, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश में आयोजित हुई ।इसमें तनीशा बोहरा ने अंडर 19 आयु वर्ग में 46-49 भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कुमाऊँ टाइगर ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक हरी सिंह ने तनीषा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। तनीशा ने सीबीएसई क्लस्टर जोन -1 (Girls) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर सीबीएसई क्लस्टर राष्ट्रीय ताइक्वांडो में अपनी जगह बनाई है इससे पहले इन्होंने सीबीएसई क्लस्टर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 2022-23 में रजत पदक, 2023-24 में कांस्य पदक तथा 2024-25 में स्वर्ण पदक जीतकर SGFI में प्रतिभाग किया। तनीषा की शानदार उपलब्धि पर राज आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी सहित कई लोगों ने लोहाघाट की बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है। तनीषा के पिता पुष्कर बोरा पूर्व सैनिक है ।

जरूरी खबरें