Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : 71 साल की बुजुर्ग सरस्वती बर्मा ने संभाली खोला सुनार की कमान दो बार की ग्राम प्रधान नीरू वर्मा को दी मात

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

71 साल की बुजुर्ग सरस्वती बर्मा ने संभाली खोला सुनार की कमान

दो बार की ग्राम प्रधान नीरू वर्मा को दी मात चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे ब्लाक की ग्राम पंचायत खोला सुनार में प्रधान पद मे 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरस्वती वर्मा ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने इस उम्र में प्रधान पद की उम्मीदवारी की और अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी दो बार की पूर्व प्रधान नीरू वर्मा को लगभग 100 वोटो से मात दी ।विकासखंड बाराकोट की सबसे बुजुर्ग महिला का प्रधान होने का गौरव भी हासिल किया। इस उम्र में गांव की कमान संभालना अपने आप में एक मिसाल है ।खोला सुनार की जनता ने भी सरस्वती वर्मा को दिल खोलकर वोट देकर विजय बनाया। वही ग्राम प्रधान पद संभालने के बाद सरस्वती वर्मा ने खोला सुनार की जनता को अपने अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद दिया कहा ग्रामीणों के सहयोग से गांव में विकास कार्य किए जाएंगे। सरस्वती वर्मा की इस शानदार जीत पर लोगों ने उन्हें बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें