Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: लोहाघाट:32 सीटर बस में ठूस दी 80 सवारिया पुलिस ने करी कार्यवाही सवारीयो ने थाने में काटा हंगामा

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 25, 2023
  बुधवार को हल्द्वानी से चंपावत चलने वाली 32 सीटर केएमयू की बस संख्या uk04 pA 2727 में चालक परिचालक ने 80 सवारिया ठूस ठूस कर भर दी इस ओवरलोड बस को लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे पर टैक्सी चालकों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस बस को थाने ले आई जिस पर काफी देर सवारीयो ने लोहाघाट थाने में हंगामा काटा तथा बस को छोड़ने व सभी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग करी लोहाघाट थाने के एसआई हरीश प्रसाद ने सवारियों को समझा बूझाकर दूसरे वाहनों के जरिए चंपावत भेजा तथा ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करने की सलाह दी एसआई हरीश प्रसाद ने बताया वाहन चालक बृजमोहन के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई करी जा रही है तथा ओवरलोडिंग व खतरनाक ड्राइविंग पर चालान किया जा रहा है वही देवीधूरा रोड में चलने वाले वाहन चालकों ने कहा इस बस के द्वारा अधिकतर ओवरलोडिंग करी जाती है जिस कारण उनको सवारियां नहीं मिल पाती हैं जिसके चलते उनका काम काफी प्रभावित हो रहा है वाहन चालकों ने आरोप लगाते हुए कहा इस बस का परमिट खेतीखान से लालूवापानी सड़क का है ना कि लोहाघाट सड़क का उन्होंने पुलिस से बस के चालक व परिचालक पर कार्रवाई की मांग करी वही दो-तीन घंटे चले हंगामे के कारण सवारी को काफी दिक्कत है उठानी पड़ी चौकी बस में काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे थे वहीं लोगों ने कहा परिवहन विभाग व पुलिस ने इस प्रकार के ओवरलोडिंग रोकनी चाहिए अन्यथा कभी बड़ा हादसा हो सकता है लोगों ने कहा देवीधुरा से लेकर लोहाघाट तक कहीं भी इन ओवरलोड वाहनों की चेकिंग नहीं करी जाती है लोगों ने कहा पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए अक्सर देखा गया है पुलिस प्रशासन हादसो के बाद ही जागता है

विज्ञापन

जरूरी खबरें