रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।
पुलिस पहुंची मौके पर सव को लिया कब्जे में। जांच में जुटी पुलिस।
फांसी लगाने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल। पत्नी से अनबन के चलते फांसी लगाने का अंदेशा।
बिहार का रहने वाला है मृतक

चंपावत जिले के बाराकोट में गैराज में काम करने वाले एक मिस्त्री ने रविवार को शाम 6:30 के लगभग गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है । जानकारी के मुताबिक बाराकोट में मैकेनिक का काम करने वाले चंद्रिका पटेल पुत्र पिंटू पटेल निवासी पूर्वी चंपारण जिला मोतीहारी( बिहार) ने रविवार शाम को अपने ही कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक पिंटू अपनी पत्नी के साथ वीडियो कॉल कर रहा था पत्नी से अनबन के चलते पिंटू पटेल ने यह आत्मघाती कदम उठाया । पिंटू पटेल किराए के कमरे में रहता था जो कि पिछले 4 महीने से एक गैरेज में काम किया करता था ।प्रतिष्ठान बंद होने के कारण दुकान स्वामी अपने घर लोहाघाट में था पत्नी के साथ वीडियो कॉल में अनबन के चलते उसने यह कदम उठाया ।पिंटू पटेल का जीजा रवि कुमार जो कि कारपेंटर का काम करता है उसके द्वारा पिंटू को काम के सिलसिले के तहत बिहार से बुलाया गया था। मरने से पहले पिंटू ने अपनी पत्नी और पिता को वीडियो कॉल किया था उसके बाद आत्महत्या कर ली। सूचना पर चौकी बाराकोट के चौकी प्रभारी विपुल चंद जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा सव को फंदे से निकालकर कब्जे में लिया चौकी प्रभारी ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट ले जाया गया है जहां कल पोस्टमार्टम किया जाएगा। कहां पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है जिसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल इस घटना से बड़कोट में सनसनी फैल गई है।पुलिस टीम चौकी प्रभारी, विपुल चंद्र जोशी ,जितेंद्र सिंह महरा ,मोहन जुकरिया ,गौरव दुर्गा पाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान