Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: लोहाघाट:अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच के तत्वावधान में चम्पावत इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 28, 2023
अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच के तत्वावधान में चम्पावत इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमा जोशी  प्रबंधक मानटेसरी सीमांत विद्यालय रही जिन्होंने अपनी मधुर वाणी से पूरे मंच को सुशोभित किया।आदरणीया सोनिया आर्या जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ एव मंच संचालन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती नीरजा गहतोड़ी  द्वारा सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात श्रीमती सोनिया आर्या  द्वारा अतिथि का स्वागत गीत हुआ।काव्यगोष्ठी नव रात्रि विशेष में एक से बढ़कर एक कवयित्रियों ने अपनी अपनी रचनाएँ सुनाई ,जिनमें कमला जोशी ने - हैं हम अज्ञानी, मां तू ज्ञान भरा भंडार है।कविता शक्टा  ने - नवरात्रों के दिन हैं आए, मन में सच्ची श्रद्धा जगाए।हेमा जोशी  ने- तू ज्ञान की ज्योति जला दे, मां तेज़ पुंज दिखला दे।बीना जोशी  ने - आगमन है नवरात्रों का, आगमन है नव दुर्गा का। वही नीरजा गहतोड़ी  ने - आए हैं नवरात्रे, चहु दिशी जै जै कार।सोनिया आर्या  ने मैं क्या खुशी मनाऊं मां,अपना दुःख किसे दिखाऊ मां?कार्यक्रम में सुमन पाण्डेय ,हेमा राय  ,बबीता जोशी ज ,कविता भट्ट , योगिता पन्त कविता भट्ट , कमला जोशी , नीरजा गहतोड़ी  ने, बीना जोशी , हेमा जोशी , सोनिया आर्या  आदि रचनाकार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें