Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट में सिने गायक स्व. मो. रफी की पुण्यतिथि पर गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 31, 2023
लोहाघाट में सिने गायक स्व. मो. रफी की पुण्यतिथि पर गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन । गायको ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुति लोहाघाट मे सिने जगत के प्रसिद्ध गायक स्व. मुहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर कौशल म्यूजिक एकेडमी की ओर से गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में 52 बाल कलाकारों ने एक से बढकर एक गीत गाकर समा बाधा तथा दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। नगर पालिका सभागार में एकेडमी के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया के निर्देशन पर आयोजित गायन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि गीतांजलि सेवा संस्थान अध्यक्ष सतीश पांडेय, एसओ मनीष खत्री, रीनू खत्री, प्रहलाद मेहता, डॉ. सुमन पांडेय और जीवन मेहता रहे। प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में भाव्या पाटनी, अंकुर जोशी, निवेदिता पांडेय, जूनियर में वैदही पाटनी, अंकुर गोला, दिव्यांशु जोशी, सीनियर वर्ग में नवनीत पांडेय, धृति मुरारी और कमल ओझा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। निर्णायक निशांत पुनेठा, सोनिया और प्रदीप कुमार रहे। संगीत में अजय कलखुड़िया, कमल ओझा, क्षितिज जुकरिया, गीतांशी पांडेय, आदित्य बिष्ट, मानस गंगवार रहे। संचालन जगदीश राय ने किया। इस दौरान एसओ मनीष खत्री ने बाल कलाकारों और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरुकता अभियान का संचालन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें