Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : कालाढूंगी मे खाई में गिरा नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत कई घायल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 17, 2026

कालाढूंगी मे नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत कई घायल

नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, राहत-बचाव कार्य जारी

नैनीताल के कालाढूंगी से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां आज शाम नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी से लगभग एक किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो पर्यटकों की मौत हो गई है।वाहन में 25 से 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा पर कठिनाइयों के बावजूद सभी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया जहां से उपचार के लिए कालाढूंगी चिकित्सालय भेजा गया है। यहां से गंभीर रूप से घायलो को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना में दो पर्यटकों की मौत हो गई है।

जरूरी खबरें