Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

सूचना

: लोहाघाट के मरोड़ाखान में ऑल्टो गिरी खाई में, बाल-बाल बचे कार सवार ,ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

Laxman Singh Bisht

Sat, May 13, 2023
लोहाघाट के मरोड़ाखान में ऑल्टो दुर्घटनाग्रस्त 4 लोग मामूली रूप से  हुए घायल पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रही अल्टो कार संख्या Uk 05 TA 2632 आज सुबह 10:30 बजे लोहाघाट से 6 किलोमीटर दूर मरोड़ाखान के पास अचानक ब्रेक फेल होने के कारण 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी गनीमत रही कार पेड़ों में जा अटकी जिस कारण कार सवार लोग बाल-बाल बच गए कार सवारों को मामूली चोटे आई कार में ड्राइवर सहित 4 लोग सवार थे ड्राइवर ने बताया कार के ब्रेक अचानक फेल होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और यह दुर्घटना हुई दुर्घटना होने के बाद कार सवार लोग खुद से निकलकर सड़क तक पहुंचे दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है सूचना मिलने पर लोहाघाट पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई

जरूरी खबरें