Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 3, 2025

उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित।

पंतनगर विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या ने खटीमा क्षेत्र को किया गौरवान्वित।खटीमा(उधम सिंह नगर)- कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा दिव्या पंत को देहरादून में राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है।दिव्या खटीमा विकास खंड के चकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. जगदीश पंत ’कुमुद’ की बेटी है।दिव्या पंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 प्रदान किया है। दिव्या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा है।यूकॉस्ट द्वारा देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान कांफ्रेंस में दिव्या पंत ने अपनी एडवाइजर डॉ. लक्ष्मी तिवारी के मार्गदर्शन में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों से प्राप्त रायजोस्पेरियम की जैव नियंत्रण क्षमता व प्रभाव पर अपने शोध कार्य की प्रस्तुति दी।जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 के लिए चयनित कर यह अवार्ड प्रदान किया गया। दिव्या की इस उपलब्धि पर डॉ. लक्ष्मी तिवारी डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह डॉ. रूपचंद शास्त्री, शैल कुमारी,नरेंद्र रौतेला,निर्मल न्योलिया आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें