Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत :गुरु गोरखनाथ धाम में पर्यटन सुविधाओं को विकसित किए जाने हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हुई प्राप्त।गुरु गोरखनाथ धाम को पर्यटन के क्षेत्र में किया जाएगा विकसित: डीएम चंपावत

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 18, 2023
जनपद अंतर्गत गुरु गोरखनाथ धाम में पर्यटन सुविधाओं को विकसित किए जाने हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हुई प्राप्त। वित्तीय वर्ष 2023- 24 अंतर्गत जनपद के गुरु गोरखनाथ धाम में पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किए जाने की शासन द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने अवगत कराया कि गुरु गोरखनाथ धाम में पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किए जाने हेतु कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट को 271.39 लाख की धनराशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।  जिसके अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों में मंच में हिमालय दर्शन हेतु वॉच टावर एवं कैफेटेरिया, मंच से गोरखनाथ ट्रैक रूट का पडंजा के रूप में विकास, गुरु गोरखनाथ की मूर्ति की स्थापना, धाम में टॉयलेट का विकास, चाहरदिवारी का निर्माण, रैन वाटर हार्वेस्टिंग का विकास, मंदिर हेतु 3 गेट का पुनर्निर्माण, मंदिर परिसर में पटाल से फर्श का निर्माण तथा समस्त मार्ग में बेंचेस एवं साइनेज की स्थापना की जाएगी।* साथ ही उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि से मदानुसार यथा शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें